20 Oct 2022

Generic placeholder image

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती ने नया अध्यक्ष चुने जाने के बाद कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा है और कहा है कि पार्टी बुरे दिनों में दलितों को बलि का बकरा बना देती है. मल्लिकार्जुन खड़गे बुधवार को कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष चुने गए हैं. खड़गे पार्टी के दलित नेता हैं. अध्यक्ष पद के चुनाव में खड़गे का मुक़ाबला शशि थरूर से था. बीएसपी चीफ़ ने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव पर ट्वीट किया, "कांग्रेस का इतिहास गवाह है कि इन्होंने दलितों व उपेक्षितों के मसीहा परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर व इनके समाज की हमेशा उपेक्षा/तिरस्कार किया. इस पार्टी को अपने अच्छे दिनों में दलितों की सुरक्षा व सम्मान की याद नहीं आती बल्कि बुरे दिनों में इनको बलि का बकरा बनाते हैं."

20 Oct 2022 09:57AM,
by: Imran Khan