21 Jun 2022

Generic placeholder image

शेयर बाजार छोटी से मध्यम अवधि में नेगेटिव बायस के साथ ही कारोबार करने वाले हैं. इसकी वजह यह है कि उन्हें महंगाई दर में कमी आने की कोई उम्मीद नजर नहीं आती.।।। प्रकाश गगदानी ने कहा कि जब तक महंगाई दर में कमी नजर नहीं आती, तब तक शेयर बाजार में तेजी आने की उम्मीद नहीं है. प्रकाश गगदानी ने कहा कि दुनिया भर में इस समय महंगाई चरम पर है और कई देशों के केंद्रीय बैंक महंगाई पर काबू पाने के लिए ब्याज दरों में वृद्धि कर रहे हैं. अमेरिका और यूरोप में ब्याज दरें बढ़ने से भारतीय शेयर बाजारों से बिकवाली जारी रहेगी और इस वजह से शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी. महंगाई कम नहीं हुई तो शेयर बाजार में तेजी की उम्मीद नहीं

21 Jun 2022 12:58AM,
by: Imran Khan