21 Nov 2020

Generic placeholder image

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली क्षेत्र के लाप्‍लास स्थित समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्‍य अमित यादव के सरकारी आवास में जन्‍मदिन की एक पार्टी में गोली चलने से शुक्रवार/ शनिवार की दरम्यानी रात राकेश रावत नामक एक व्‍यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस उपायुक्‍त (सेंट्रल) सोमेन वर्मा ने एजेंसी को शनिवार को बताया कि घटना के संदर्भ में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और इसके बाद आवश्‍यक कार्रवाई होगी. वर्मा ने बताया कि हिरासत में लिए गये आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार शाहजहां पुर से सपा विधान पार्षद अमित यादव के लाप्‍लास स्थित सरकारी आवास संख्‍या 201 में शुक्रवार की रात को गाजीपुर थाना क्षेत्र के इस्‍माइलगंज निवासी विनय यादव के जन्‍मदिन की पार्टी आयोजित की गई थी। उन्होंने बताया कि इसी पार्टी में बाराबंकी जिले के सतरिख थाना क्षेत्र के कजियाना निवासी राकेश रावत भी शामिल हुआ, जिसे पिस्‍टल की छीनाझपटी के दौरान गोली लग गई। राकेश को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी।

21 Nov 2020 10:07AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि धान की बर्बादी पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले भाजपा नेता जवाब दें कि छत्तीसगढ़ में 15 साल सरकार चलाने के दौरान भाजपा सरकार ने धान को सुरक्षित भंडारण के लिये कितने गोडाउन का निर्माण करवाया था? 15 साल में कमीशनखोरी के लिये बिना आवश्यकता के सिर्फ कमीशनखोरी की नियत से बड़ी-बड़ी अट्टालिकायें बनाने वाली तत्कालीन रमन सरकार ने धान के सुरक्षित भंडारण के लिये कोई योजना क्यों नहीं बनाया? धान की रक्षा के लिये कोई निर्माण क्यों नहीं करवाया? भाजपा की रमन सिंह सरकार ने 15 साल धान को संरक्षित करने और धान खरीदी को सुव्यवस्थित करने की कोई व्यवस्था क्यों नहीं बनाई? कांग्रेस सरकार तो धान को सुरक्षित करने के लिये चबूतरे बना रही है। कांग्रेस सरकार में तो स्थिति बहुत बेहतर है। भाजपा शासनकाल में तो इससे ज्यादा धान बारिश में भीगने और सड़ने से खराब हो जाता था। 

21 Nov 2020 09:25AM,
by: Thaneshwar sahu