21 Nov 2020

Generic placeholder image

कांकेर : कलेक्टर चन्दन कुमार द्वारा दिये गये निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कांकेर विकास खंड के कोरोना धनात्मक मरीज़ जो होम आइसोलेशन में रह रहे हैं, उनके घर-घर जाकर निरीक्षण किया गया और होम आइसोलेशन में रह रहे सभी मरीजों एवं उनके परिजनों को होम आइसोलेशन के प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने की समझाइश दी गई। उन्हें कहा गया कि जब तक होम आइसोलेशन की अवधि पूर्ण नहीं होती, जब तक परिवार का कोई भी सदस्य घर से बाहर न निकलें । पालन नहीं करने पर भारतीय दंड संहिता डी.एम.ए.अधिनियम 2005 एवं महामारी रोग अधिनियम 1857 के विभिन्न प्रावधानों के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी ।

21 Nov 2020 12:08PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

मुंगेली : कलेक्टर पी.एस.एल्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरविद कुजूर ने अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आज जिले के विकास खण्ड लोरमी के मनियारी नदी के तट पर स्थित वनो से आच्छादित ग्राम पंचायत बिजराकछार के आश्रित ग्राम बोईरहा पहुॅचे। कलेक्टर एल्मा और पुलिस अधीक्षक कुजूर का ग्रामीणों ने आत्मीयता से स्वागत किया। इसके लिए कलेक्टर एल्मा और पुलिस अधीक्षक कुजूर ने ग्रामीणों को धन्यवाद दिया। कलेक्टर एल्मा ने ग्राम बोईरहा में ग्रामीणों से शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि ग्राम बोईरहा में बैगा जनजाति के 13 परिवार रहते हैं।

21 Nov 2020 12:02PM,
by: Thaneshwar sahu