21 Nov 2022

Generic placeholder image

टी20 मैच में ये बात महत्वपूर्ण नही है कि आप कैसे रन बनाते है महत्वपूर्ण ये है कि आप कहाँ कहाँ से रन निकाल सकते है। जो लोग सूर्यकुमार यादव को बेटिंग करते देख रहे है वे समझ रहे है कि क्रिकेट के मैदान में कहां कहां स्ट्रोक लगाए जा सकते है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर जब गोल्फ खेलने का अभ्यास कर मैदान में बैट को गोल्फ स्टीक के समान उपयोग करती है तब समझ में आता है कि आप तकनीक खोजिए ओर नए स्ट्रोक्स लगाइए जो कापी बुक नहीं है। टी20 का खेल क्रिकेट में फ्यूजन का है। नयापन लाइये रन बनाइये। बन सके तो जितना लम्बा ऊंचा मार सकते है मारिये ।छक्के लगाइए अगर रन बनाने की गति बढ़वाना है। सूर्य कुमार यादव, भारत के लिए नई संभावना बन कर उभर रहे है। 2022 में वे नए खोज माने जा सकते है और कुछ असफल खिलाड़ियों के बाहर करने का कारण भी( रोहित और के एल राहुल सतर्क रहें) फिर से चमका सूर्य

21 Nov 2022 10:46AM,
by: Babuaa Desk