21 Dec 2021

Generic placeholder image

बस्तर आईजी सुन्दरराज पी. नारायणपुर जिला के नव पदोन्नत 35 सहायक उप निरीक्षकों और 149 प्रधान आरक्षकोें के उत्साहवर्धन के उद्देश्य से कल नारायणपुर जिले के प्रवास पर रहे। इस दौरान नव पदोन्नत सहायक उप निरीक्षकों और प्रधान आरक्षकों की स्किल डेवलपमेंट के लिये कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आईजी सुन्दरराज पी. ने नव पदोन्नत जवानों को अपनी शुभकामनाएं दी तथा कल्याणकारी पुलिसिंग की नीव रखते हुए उन्हें ‘‘ए.एस.के. कांसेप्ट’’ पर आधारित कार्य करने की सलाह दी। उन्होने जवानों को ए.एस.के. कांसेप्ट की जानकारी देते हुए कहा कि आम जनता के प्रति आपकी ’एटीट्यूड’ सभ्य, सालीन और मित्रवत् हो इसके साथ यह भी आवश्यक है कि आपकी ’स्किल’ और आपकी ‘नाॅलेज’ अच्छी हो तथा आप ज्ञानार्जन के लिये तत्पर रहें, ये तीन तत्व ‘‘एटीट्यूड, स्किल और नाॅलेज’’ कल्याणकारी पुलिसिंग के लिये आवश्यक तत्व हैं।

21 Dec 2021 03:53PM,
by: Naveen kumar sahu