21 Dec 2023

Generic placeholder image

केजरीवाल पर भड़कते हुए भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि 2 नवंबर को ED ने शराब नीति घोटाले के सिलसिले में अरविंद केजरीवाल को समन किया था। हाल-फिलहाल में हमने दो घोटाले देखे हैं। मैं पहले ही कह चुका हूं कि INDI गठबंधन को जोड़ने वाला फेविकोल शराब है। 350 करोड़ रुपये से अधिक नकदी की गिनती की गई थी और वो शराब का पैसा था जो कांग्रेस सांसद धीरज साहू के आवास से निकला था। उन्होंने कहा कि जहां तक केजरीवाल के शराब मामले का हिसाब-किताब है तो अभी तक गिनती जारी है। फिर भी अरविंद केजरीवाल की बेशर्मी को देखिए, आज भी भाग गए जैसे वे 2 नवंबर को भागे थे। बेशर्मी से भाग रहे हैं केजरीवाल : भाजपा

21 Dec 2023 01:22PM,
by: Tikendra Sinha