22 Mar 2021

Generic placeholder image

कांग्रेस नेता और छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने असम में कांग्रेस गठबंधन की जीत का दावा किया है। बघेल ने कहा, असम की 126 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस गठबंधन को 100 सीटें मिलना अब लगभग तय हो चुका है ,उन्‍होंने छत्तीसगढ और असम के कार्यकर्ताओं से कहा कि आखिरी समय में षड्यंत्र औए दुष्प्रचार करने वाले खिलाड़ी सामने हैं इसलिए मेहनत में कमी न रहने पाए। असम चुनाव को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक बघेल ने यह भी कहा कि भाजपा को भी असम में अपनी हार साफ दिखाई दे रही है।उन्‍होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव में पूरी ताकत लगाने को कहा। उन्‍होंने ट्वीट करते हुए कहा,बच्चे, बुजुर्ग, नौजवान, महिलाएं सभी उत्साहित हैं, बस थोड़ा सा और दम, असम जीत रहे हैं हम, उन्‍होंने कहा कि जनसंवाद और जनसंपर्क ही हर कांग्रेस कार्यकर्ता को जनसेवक बनाता है। आज गर्व से कह सकता हूं कि असम कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता डोर टू डोर कैंपेन के जरिये 5 गारंटियों को जनता तक पहुंचा रहा है। इसी कडी मे छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस महिला काग्रेस और युवा काँग्रेस की टीम असम मे डटी हुई हैं। महिला काग्रेस की प्रदेश सचिव सुधा सरोज ने बताया असम के सिचर जिले मे हमारी टीम की डियूटी लगी है  महनत से फहरेगा असम भी कांग्रेस का परचम

22 Mar 2021 06:22AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

 रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी ’गोधन न्याय योजना’ को पर्यावरण संरक्षण और सतत् विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए ’स्कॉच गोल्ड अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस शानदार उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों और राज्य शासन के कृषि विकास, कृषक कल्याण और जैव प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। स्कॉच ग्रुप द्वारा छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना को 20 मार्च को नई दिल्ली में यह अवार्ड प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर हरेली पर्व पर 20 जुलाई से गोधन न्याय योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना में पशुपालकों और ग्रामीणों से 2 रूपए प्रति किलो की दर पर गोबर खरीदी की जा रही है। खरीदे गए गोबर से गौठानों में महिला स्व सहायता समूहों द्वारा वर्मी कम्पोस्ट बनाया जा रहा है। योजना के प्रारंभ से अब तक खरीदे गए गोबर के एवज में पशुपालकों और ग्रामीणों को 88 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। 

22 Mar 2021 05:27AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए सभी स्कूल आगामी आदेश तक बंद रहेंगे। कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को छोड़कर अन्य सभी कक्षाओं में परीक्षा नहीं ली जाएगी और सभी विद्यार्थियों को जनरल प्रमोशन दिया जाएगा। कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार ऑफलाइन मोड में ली जाएंगी। इन परीक्षाओं में कोरोना संक्रमण से बचाव के सभी उपाय केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किए गए निर्देशों के अनुसार किए जाएंगे। यह आदेश राज्य सरकार, केन्द्र सरकार और निजी सभी स्कूलों पर लागू होगा। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज देर शाम इस आशय का आदेश महानदी भवन से जारी कर दिया गया है।

22 Mar 2021 04:28AM,
by: Thaneshwar sahu