22 Mar 2021

Generic placeholder image

 देश में कोरोना वायरस संक्रमण का दूसरा दौर अब तेजी से रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है। इसको देखते हुए देश के कई राज्यों में कोरोना संबंधी पाबंदियां फिर से लगाई जा रही हैं। कई राज्यों में लॉकडाउन लगाया गया है। कहीं एक दिन का लॉकडाउन तो कहीं 31 मार्च तक का लॉकडाउन है। इसके साथ ही कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू भी लगाया जा रहा है। महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात के बाद अब देश के एक और राज्य में आज से नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। राजस्थान में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आज से यहां के 8 शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। राजस्थान में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आठ शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। इसके साथ ही राजस्थान के सभी निकायों में 22 मार्च से रात 10 बजे के बाद बाजार बंद रखे जाएं।

22 Mar 2021 07:54AM,
by: Thaneshwar sahu