23 Mar 2023
आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा ‘‘छत्तीसगढ़ में पर्यावरण एवं आर्थिक लेखांकन मूर्त एवं अमूर्त उत्पादन‘‘ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश, हरियाणा, मिज़ोरम, जम्मू कश्मीर तथा अन्य राज्यों के पर्यावरणविद् और सांख्यिकी के विशेषज्ञ शामिल हुए।
23 Mar 2023 12:24PM,by: Tikendra Sinha
दिल्ली पुलिस द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने के आरोप में लोगों को गिरफ्तार किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा "पीएम मोदी इतने डरे हुए क्यों हैं? वह इतने असुरक्षित क्यों हैं? मुझे लगता है कि पीएम मोदी हर सुबह यह सोचकर उठते हैं कि वह किसे जेल में डाल सकते हैं।" प्रधानमंत्री मोदी इतने डरे हुए क्यों हैं : केजरीवाल
23 Mar 2023 10:31AM,by: Tikendra Sinha
भाजपा विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने एक शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें दावा किया गया था कि राहुल गांधी ने पूरे मोदी समुदाय को बदनाम किया जब उन्होंने कहा, "कैसे सभी चोरों का उपनाम मोदी है?" राहुल ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक के कोलार में एक रैली के दौरान यह टिप्पणी की।
23 Mar 2023 08:47AM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी पर 'सरनेम केस' में सजा होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राहुल गाँधी का समर्थन करते हुए ट्विटर पे कहा " ग़ैर बीजेपी नेताओं और पार्टियों पर मुक़दमे करके उन्हें ख़त्म करने की साज़िश हो रही है। कांग्रेस से हमारे मतभेद हैं , मगर राहुल गांधी को इस तरह मानहानि मुक़दमे में फ़साना ठीक नहीं। जनता और विपक्ष का काम है सवाल पूछना। हम अदालत का सम्मान करते हैं पर इस निर्णय से असहमत हैं।"
23 Mar 2023 08:47AM, by: Tikendra Sinha
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने पर दो साल की सजा होने के बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि "यह नया भारत है। अगर आप अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हैं, तो ईडी-सीबीआई, पुलिस, एफआईआर आपके खिलाफ होगी। राहुल गांधी को भी सच बोलने और तानाशाह के खिलाफ आवाज उठाने की सजा मिल रही है। राहुल अदालत के आदेश के खिलाफ अपील करने के अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे।"
23 Mar 2023 08:30AM, by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









