23 Mar 2023

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहाँ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में संसदीय सचिव श्री कुंवरसिंह निषाद के नेतृत्व में सदगुरु कबीर विश्व शांति मिशन (छत्तीसगढ़ संत संगठन) के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में कबीर शोध संस्थान की स्थापना की घोषणा करने पर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संत संगठन के अध्यक्ष श्री रविकर साहेब, सचिव संत श्री घनश्याम साहेब जी, संत श्री बलवान साहेब जी, संत श्री क्षेमेंद्र साहेब जी, संत श्री पुराण साहेब जी, संत श्री हेमेंद्र साहेब जी, संत श्री गुरुपालन साहेब जी, संत श्री शोधकर साहेब जी और संत श्री बोधकर साहेब जी उपस्थित थे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल के द्वारा कबीर सत्संग मेला एवं युवोदय कार्यक्रम के अवसर पर छत्तीसगढ़ संत संगठन की मांग पर नया रायपुर में वृहद कबीर शोध संस्थान स्थापना की घोषणा की गई थी। 

23 Mar 2023 05:17AM,
by: Tikendra Sinha