23 Mar 2023
कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर टिप्पणी करने के लिए मानहानि का मामला दर्ज होने के बाद ट्विटर के जरिये ट्वीट करते हुए राहुल ने कहा "प्रधानमंत्री भारत नहीं है, प्रधानमंत्री या सरकार की आलोचना किसी भी तरह से भारत पर हमला नहीं है, मैं सच बोलूंगा, और उसके लिए लड़ूंगा, चाहे जो हो जाए।"
23 Mar 2023 08:03AM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज होने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्विटर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा " आसान होता कहाँ है ‘न्याय’ के लिए लड़ना हमारे पौराणिक ग्रंथ अन्याय पर न्याय की जीत का संदेश हैं और वही जीवनमार्ग है । देश की आज़ादी का संघर्ष भी उसी जीवनमार्ग से गुजरा है। हमारे सांसद राहुल गाँधी का जीवनमार्ग भी वही है, तानाशाह सामने हैं तो क्या?जो वंचित हैं वे सब तो साथ हैं।.
23 Mar 2023 07:53AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज विपक्षी विधायक नारायण चंदेल ने सीएसआर मद से खर्च और उसमें अनियमितता का मामला उठाया, जिसपर मंत्री कवासी लखमा के गैरमौजूदगी में मंत्री मोहम्मद अकबर ने जवाब देते हुए काहा कि "राशि का डिटेल दिया हुआ है. अगर कोई उद्योग सीएसआर मद का पैसा नहीं देती तो उनसे देने का अनुरोध किया जाता है दबाव नहीं बनाया जा सकता।".
23 Mar 2023 07:21AM,by: Tikendra Sinha
भारतीय युवा कांग्रेस ने संगठन में युवा प्रवक्ताओं के चयन के लिए “यंग इंडिया के बोल सीजन-3“ की शुरुआत कर दी है, इसी तारतम्य में आज राजधानी रायपुर स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में छत्तीसगढ़ में इस कार्यक्रम की लॉचिंग की गई, इस प्रतियोगिता से चयन किए गए लोगों को जिला व राज्य स्तर पर प्रवक्ता पद के रुप में नियुक्त किया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, संचार विभाग चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला, भारतीय युवा कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुबोध हरितवाल, यंग इंडिया बोल के छत्तीसगढ़ प्रभारी आर्यन शर्मा, प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। यंग इंडिया के बोल से युवाओं को मिलेगा राजनैतिक मंच -मोहन मरकाम
23 Mar 2023 06:50AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में भगवान झूलेलाल जी की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और प्रदेशवासियों को विशेषकर सिंधी समुदाय को चेट्रीचण्ड्र (चैतीचांद) की हार्दिक बधाई एवँ शुभकामनाएं दी । उन्होंने इस अवसर पर सभी नागरिकों के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की । मुख्यमंत्री ने कहा कि चेट्रीचण्ड्र (चैतीचांद) सिंधी समुदाय का प्रमुख पर्व है। इस दिन सिंधी समुदाय के ईष्ट देव झूलेलाल जी की जयंती मनाई जाती है। सिंधी समुदाय के लोग इस दिन को नववर्ष के रूप में भी मनाते हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल ने सिंधी समुदाय की आस्था और परम्पराओं का सम्मान करते हुए इस वर्ष से चेट्रीचण्ड्र (चैतीचांद) महोत्सव पर राज्य के नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्रों में अवकाश की घोषणा की है।
23 Mar 2023 06:50AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के शहादत दिवस पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि आजादी के इन महानायकों ने मातृभूमि के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उन्होंने अपने बलिदान से देशवासियों में आजादी की भावना को और अधिक प्रबल किया । भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव भारत माता के सच्चे सपूत थे, जिनका बलिदान युवाओं को देश के लिए सर्वस्व समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।
23 Mar 2023 06:50AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









