23 May 2026
लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज मुंगेली जिले का दौरा कर निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण और समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ फील्ड में उतरकर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। श्री बंसल ने निर्माणाधीन लोरमी बायपास सड़क का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों को इसे समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विभागीय सचिव ने मुंगेली सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और तेजी दोनों सुनिश्चित करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इनमें कोई कोताही नहीं बरती जाए। उन्होंने नगरीय निकायों तथा अन्य विभागों से समन्वय के साथ सड़क निर्माण के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने खराब सड़कों में पैच-वर्क कराने भी कहा। बेहतर विभागीय समन्वय से कार्यों में लाएं तेजी : सचिव श्री बंसल
23 May 2026 05:22PM, by: Babuaa Desk
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत दौरे के दौरान अमेरिकी दूतावास की सपोर्ट एनेक्स बिल्डिंग के उद्घाटन समारोह में नए ‘अमेरिका फर्स्ट’ कंस्ट्रक्शन शेड्यूल की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस नई व्यवस्था में उन प्रोफेशनल्स को प्राथमिकता दी जाएगी, जो भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में भूमिका निभाएंगे। रूबियो ने कहा कि नई सुविधा से कंस्ट्रक्शन प्रक्रिया ज्यादा तेज, सटीक और कुशल बनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इससे अमेरिकी मिशन के कर्मचारियों को काम करने में आसानी होगी और अमेरिकियों के पैसे की बचत भी होगी।
23 May 2026 03:14PM,by: Kriti Dwivedi
NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद के बाद केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली में बड़े सुधारों का भरोसा दिया है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि अगले साल तक टेक्नोलॉजी-आधारित परीक्षा प्रणाली लागू की जाएगी। NTA अधिकारियों ने संसदीय समिति को बताया कि कई सुधार पहले ही लागू हो चुके हैं और बाकी पर काम जारी है। अधिकारियों के मुताबिक पूरा पेपर लीक नहीं हुआ था, बल्कि कुछ सवाल परीक्षा से पहले बाहर आए थे। सरकार ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए “ज़ीरो टॉलरेंस” नीति अपनाई गई है।
23 May 2026 03:14PM,by: Kriti Dwivedi
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के दिल्ली दौरे के बाद केंद्र सरकार ने राज्य के लिए 39,000 करोड़ रुपये की जल संसाधन परियोजनाओं को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के आर्थिक विकास, रोजगार और केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया। राज्य में आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और मोहल्ला क्लीनिक तेज़ी से शुरू किए जाएंगे। साथ ही 1 जुलाई से ग्रामीण रोजगार योजना “VB G-RAM G” लागू होगी। मुख्यमंत्री ने दिल्ली में गृह मंत्री Amit Shah समेत कई केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की। केंद्र सरकार ने बंगाल के विकास प्रोजेक्ट्स को दी हरी झंडी
23 May 2026 03:14PM,by: Kriti Dwivedi
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा बीते दिन आरंग विकासखंड के एलआरसी सेंटर, कोसरंगी के अवलोकन किया गया था तथा कोसरंगी में जन चौपाल के दौरान की गई घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए आज मीरा एवं राधा ग्राम संगठन, कोसरंगी की महिलाओं को 50 निःशुल्क सिलाई मशीनें वितरित की गईं।
23 May 2026 03:13PM,by: Kriti Dwivedi
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






