23 Aug 2022

Generic placeholder image

कांकेर : कांकेर जिले की चारामा पुलिस ने चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार किया है. चोरी के आरोप में एक ट्रक चालक सहित दो सहयोगी धरे गए हैं. ये लोग रास्ते में पड़ने वाले दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम देते थे. ट्रक वालों के साथ एक कबाड़ी व्यवसाई को भी गिरफ्तार किया गया है. ट्रक चालक और उसके दो साथी अक्सर रायपुर से जगदलपुर और जगलपुर से रायपुर जाने के वक्त सुनसान दुकानों को अपना निशाना बनाते थे. इस बार बिल्डिंग मटेरियल के दुकान में चोरी करना इन चोरों को महंगा पड़ गया. कांकेर पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ट्रक चालक और उसके 2 साथी के साथ कबाड़ी व्यवसायी को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच जारी . ट्रक ड्राइवर निकला शातिर चोर, पुलिस ने तीन को दबोचा

23 Aug 2022 12:55AM,
by: Imran Khan