23 Aug 2022

Generic placeholder image

बालोद : जिले में विधानसभा चुनाव के ठीक एक साल पहले राजनैतिक उठापटक देखने को मिल रही है. जिले के गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लगभग 122 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया है. विगत 2 वर्षों से कांग्रेस पार्टी में इस्तीफे का दौर चल रहा है. सबसे ज्यादा गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र में यह इस्तीफा देखने को मिल रहा है. आपको बता दें कि यहां पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए एक बार पुनः कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का साथ छोड़ा है. बालोद जिला के गुंडरदेही विधानसभा के अंतर्गत ग्राम भन्डेरा के दो बूथ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केदार देवांगन एवं अधराजी राम राणा सहित 122 कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी एवं अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी को दे दिया है. जिसमें महिलाएं एवं युवा वर्ग शामिल है. बालोद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

23 Aug 2022 12:56AM,
by: Imran Khan