23 Nov 2021
राजधानी रायपुर में दिनों-दिन विपरीत दिशा में वाहन चलाने वाले चालको की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा हैं। यह तस्वीर रायपुर के आरडीए बिल्डिंग के समीप की हैं। तस्वीर में देख सकते हैं कि, एक चारपहिया वाहन विपरीत दिशा से आ रही हैं जिसके कारण अन्य चालको को काफी परेशानियाँ झेलनी पड़ी। ऐसे लापरवाह चालकों के वजह से ही दुर्घटनाए होती हैं। और तो और यदि इन्हे कोई कुछ कह दे तो ये उनसे बहस करने से भी नहीं कतराते।
23 Nov 2021 04:32PM,by: Naveen kumar sahu
छत्तीसगढ़ में मंगलवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसे में 3 लोगों की जान चले गई। जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। यह हादसे जांजगीर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM), बालोद और धमतरी जिले में हुए। इनमें GPM, और धमतरी में बाइक सवारों की जान गई है। इसके अलावा जांजगीर में साइकिल सवार को कार ने ठोकर मार दी। जिसके कारण उसकी भी मौत हो गई है। बालोद में पिकअप और ट्रक में आमने सामने टक्कर से 8 लोग घायल हुए हैं। वहीं अन्य 2 घायलों में धमतरी के लोग शामिल हैं।
23 Nov 2021 03:55PM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ में अब गोबर पर विवाद खड़ा हो गया है। सरकार की गोधन न्याय योजना पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रदेश में गोबर घोटाले का आरोप लगाया। जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कह दिया कि उनके दिमाग में ही गोबर भरा हुआ है। इस पर अब भाजपा भड़की हुई है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने इसे बदजुबानी बताते हुए मुख्यमंत्री को संयमित रहने की सलाह दी है। भाजपा अध्यक्ष ने गोबर घोटाले का लगाया आरोप
23 Nov 2021 03:54PM,by: Imran Khan
सुप्रीम कोर्ट ने सेंट्रल विस्टा परियोजना स्थल पर मनोरंजन से आवासीय तक एक भूखंड के उपयोग में बदलाव को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है, जहां उपराष्ट्रपति और प्रधान मंत्री के आधिकारिक आवास बनाए जाएंगे, यह नीति का मामला है। कोर्ट ने कहा, 'क्या हम आम आदमी से पूछना शुरू करेंगे कि उपराष्ट्रपति का आवास कहां होगा?
23 Nov 2021 01:05PM,by: Babuaa Desk
कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद ने कहा है कि वह टीएमसी में शामिल होने की खबरों से इनकार नहीं कर सकते। आजाद ने कहा, 'सूत्रों ने ऐसा कहा है, इसलिए मैं इससे इनकार नहीं कर सकता। आजाद के अलावा, अशोक तंवर, जिन्होंने अक्टूबर 2019 में कांग्रेस छोड़ दी और अपनी पार्टी शुरू की, और जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व महासचिव पवन वर्मा के भी टीएमसी में शामिल होने की संभावना है.
23 Nov 2021 01:05PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


