24 May 2022

Generic placeholder image

वनांचल के लोगों से भेंट-मुलाकात के लिए बस्तर संभाग के दौरे पर निकले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दंतेवाड़ा में जिले के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति का समीक्षा की। उन्होंने वन विभाग को सुराजी गांव योजना के तहत गौठानों के निर्माण के लिए विशेष प्रयास करने कहा। उन्होंने आवर्ती चराई के लिए बड़े-बड़े रकबों में व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि अगली बार जब मैं यहां आऊंगा तो केवल आवर्ती चराई के गौठान देखने जाऊंगा। उन्होंने गौठानों के निर्माण में लापरवाही पर वन विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी जताई। बैठक में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, विधायक श्रीमती देवती कर्मा और विक्रम मंडावी तथा मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी भी उपस्थित थे।

24 May 2022 01:08PM,
by: Imran Khan