24 May 2022

Generic placeholder image

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) कोठीपुरा में पहले चरण में 125 बिस्तरों की सुविधा मिलेगी। जून के अंत में आईपीडी का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद करेंगे। अभी जर्मनी, चीन, नीदरलैंड और सिंगापुर से स्वास्थ्य उपकरण भेज दिए हैं। यह जल्द ही बिलासपुर एम्स में पहुंच जाएंगे। अभी एम्स में 66 चिकित्सक और 90 नर्सिंग स्टाफ सेवाएं दे रहे हैं। दूसरे चरण में 34 चिकित्सकों और 137 नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जैसे-जैसे एम्स अस्पताल का भवन तैयार होता जाएगा, मरीजों को भर्ती करने की क्षमता भी बढ़ती जाएगी और चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ की नियुक्तियां भी होती जाएंगी। अभी तक कंपनी ने एम्स प्रबंधन को आयुष ब्लॉक ही सौंपा है। जल्द ही अकादमिक ब्लॉक भी सौंप दिया जाएगा। कंपनी ने पूरे एम्स भवन को सितंबर तक प्रबंधन को सौंपने का लक्ष्य रखा है। 

24 May 2022 12:49AM,
by: Imran Khan