24 May 2024

Generic placeholder image

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे और कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक इंटरव्यू के वीडियो का हिस्सा शेयर किया है, जिसमें पीएम मोदी दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित को याद कर रहे हैं। इस वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए संदीप दीक्षित ने लिखा, ''हालांकि, हमारे राजनीतिक मतभेद बने हुए हैं, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुत कृपा है कि उन्होंने शीला दीक्षित और उनके योगदान को याद किया। मेरी मां और प्रधानमंत्री मोदी 12 वर्षों तक एक साथ अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री रहे और अक्सर विभिन्न मंचों पर बातचीत करते थे।  दिल्ली के बड़े कांग्रेस नेता ने की प्रधानमंत्री की तारीफ

24 May 2024 02:33PM,
by: Tikendra Sinha