25 Apr 2021
रायपुर : छत्तीसगढ़ में रोजाना कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। आज 12,666 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई हैं। साथ ही 190 लोगो की मौत दर्ज की गई है। अच्छी खबर है कि 11,223 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए है। जिलों की हालत गंभीर बनी हुई हैं
25 Apr 2021 04:53PM,by: Thaneshwar sahu
गरियाबंद। जिले के पीपरछेड़ी थाना क्षेत्र का है जहा ग्राम कोपेकसा का है जहां के थाने में एक सख्स द्वारा रिपोर्ट लिखे गई की दवाई बेचने की बात करते हुए नाम पता पूछ लिया जिसके बाद घर तक आ गया | वही बेटे और बेटी को अपने पार्टी में ले जाने की धमकी देने लगा जिस पर प्रार्थी के द्वारा मना करने पर इनके बेटे और बेटी को पार्टी में न ले जाने की एवज में 30 हजार, 35 हजार तथा 27 हजार कुल 92 हजार रुपये की उगाही किया गया | मामले की रिपोर्टदर्ज कर ली गई | जिसके बाद पुलिस कप्तान गरियाबंद भोजराम पटेल के दिशा-निर्देश में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ पर आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया व यह भी बताया की स्वयं को नक्सली बताकर पिस्टल दिखाकर 92 हजार रुपये की उगाही की है। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। आरोपी विष्णु क्षत्रि पिता जीतू क्षत्रिय उम्र 32 साल निवासी नवापारा महासमुंद जिला महासमुंद के पास 01 नग पिस्टल, 01 नग नक्सली वर्दी, 01 नग पोच, 01 नग टोपी तथा 01 हजार रुपये नगदी रकम सामग्री जप्त की गई |
25 Apr 2021 04:19PM,by: Babuaa Desk
रायगढ़। जिले के पॉस इलाके दीनदयाल पुरम कॉलोनी छोटे अतरमुड़ा निवासी प्रोफेसर सरोज कुमार के घर में रविवार को सिलेंडर फटने से आग लग गई। आग लगने के बाद घर के लोगों ने पहले आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बुझने के बजाय और तेज लपटों के साथ जलने लगी। जिसके बाद घर वालों ने घर से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई और इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। गैस सिलेंडर में लगी आग, घर के बाहर भागकर बचाई अपनी जान
25 Apr 2021 04:19PM,by: Vikash Kumar
रायपुर : राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने राज्य के समस्त शासकीय एवं निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को पत्र लिखकर कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से बचाव के लिये विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों के माध्यम से आमजनों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।
25 Apr 2021 04:04PM,by: Thaneshwar sahu
भिलाई। कोरोना संक्रमण के दूसरे लहर के कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु दृढ़ संकल्पित दुर्ग पुलिस ने भिलाई नगर एवं छावनी के संपूर्ण क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को लॉकडाउन के नियमों का कड़ाई से पालन करने एवं लॉक डाउन की तिथि को बढ़ाकर 6 मई किए जाने के संबंध में जानकारी दी | जनता से अपना सहयोग एवं धैर्य बनाए रखने की अपील की।
25 Apr 2021 04:04PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



