25 Apr 2021
सुकमा, जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सुरक्षाबल के जवानों ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें दो लाख के इनामी नक्सली के साथ विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। तोंगपाल थाने से जिला बल और सीआरपीएफ 227 की सयुक्त पार्टी सूचना पर सर्चिंग के लिए प्रतापगिरी और कोलेमकोंटा की पहाड़ियों के लिए रवाना हुए थे। इसी बीच कुछ संदिग्ध जवानों का पीछा कर रहे थे, जब घेराबंदी की गई तो एक संदिग्ध पकड़ा गया। पूछताछ करने पर अपनी पहचान मुया उर्फ मुकेश आंध्र-ओडिशा बॉर्डर स्पेशल जोनल कमेटी सेक्शन ए सदस्य के रूप में हुई। सरकार ने नक्सली मुकेश पर दो लाख का इनाम घोषित किया है। गिरफ्तार नक्सली मुया उर्फ मुकेश के पास से नक्सली वर्दी, जिलेटिन रॉड, डेटोनेटर, 303 रायफल जिंदा कारतूस समेत काफी सामग्री बरामद की गई है। वहीं पिछले कई वर्षों से नक्सल संगठन के लिए कुकर बम और बूबी ट्रेप लगाने का काम करता था। जिसे आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने जेल दाखिल कर दिया है। दूसरी कार्यवाही में डीआरजी और सीआरपीएफ 226 की सयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन के लिए तराई टिकरा इलाके की ओर निकली थी, सर्चिंग के दौरान दो संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ में दोनों ने अपनी पहचान मुचाकि हड़मा और मुचाकी देवा के रूप में बताई। पिछले कई वर्षों से नक्सल संगठन में काम करते हुए लूटपाट और आगजनी की बात स्वीकार की। पूछताछ के बाद 33 न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय नेदोनों को जेल दाखिल कर दिया है। दो लाख के इनामी सहित तीन नक्सली गिरफ्तार
25 Apr 2021 10:53AM,by: Thaneshwar sahu
छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण के साथ रेमडेसिवीर की उपलब्धता पर भी नियम बनाए गए हैं जिसके लिए रेमडेसिवीर के उपलब्धता के साथ स्टाफ की एंट्री, खाली वायर किसको लगाया गया। इसकी समीक्षा और निरीक्षण जिला प्रशासन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा किया जाएगा। सीएमएचओ को हर दिन देना होगा रेमडेसिवीर खपत का ब्योरा
25 Apr 2021 09:59AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




