25 Apr 2021

Generic placeholder image

धमतरी/ राज्य में कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए राज्य शासन ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिले में प्रचलित अंत्योदय, प्राथमिक, एकल निराश्रित, अन्नपूर्णा एवं निःशक्तजन श्रेणी के राशन कार्डधारियों को माह मई एवं जून के लिए पात्रतानुसार चावल निःशुल्क वितरण करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला खाद्य अधिकारी श्री बी.के. कोरम ने बताया कि जिले में माह मई व जून के लिए कुल 12 हजार 48 मेट्रिक टन चावल का आबंटन जारी हुआ है, जिसके अंतर्गत प्राथमिकता वाले एक लाख 22 हजार 412 राशन कार्डधारकों के लिए 8 हजार 954.95 मेट्रिक टन चावल, अंत्योदय श्रेणी के 43हजार 650 कार्डधारकों के लिए 3 हजार 55.29 मेट्रिक टन, अन्नपूर्णा श्रेणी के 262 कार्ड धारकों के लिए 18.34 मेट्रिक टन, निराश्रित श्रेणी के 771 कार्डधारकों के लिए 15.42 मेट्रिक टन तथा 203 निःशक्तजन कार्डधारकों के लिए 4.04 मेट्रिक टन चावल का आबंटन शासन द्वारा जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि राशन कार्डधारी अपनी सुविधानुसार एक या दो माह का चावल प्राप्त कर सकेंगे तथा दो माह का चावल एकमुश्त उठाव करने की बाध्यता नहीं होगी। इसी प्रकार ए.पी.एल. राशन कार्डधारक भी मई तथा जून माह का चावल एक साथ उठाव कर सकते हैं, लेकिन उन्हें निर्धारित दर 10 रूपए प्रतिकिलो के मान से ही चावल प्रदाय किया जाएगा।

25 Apr 2021 03:56AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

कोण्डागांव/ आज कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा विश्रामपुरी एवं केशकाल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने केशकाल में नवनिर्मित 100 बिस्तरों के कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया, जहां पर 30 बिस्तरों में ऑक्सीजन की सुविधा प्रदान की गयी है। इस सेंटर में कल से मरीजों को भर्ती करने की प्रक्रिया चालू कर दी जाएगी यहां सारी व्यवस्थाएं आज पूरी कर दी गयी है। इसके पश्चात उन्होंने केशकाल बसस्टैण्ड पर बनाये गए कोविड टेस्टिंग सेंटर पर पहुंच वाहनों की जांच व्यवस्था को देखा। डॉक्टरों से बात भी की जिसमें उन्होंने बताया कि यहां सभी यात्रियों की कोरोना जांच की जा रही है एवं आने वाले सभी वाहनों की जांच उपरांत ही उन्हें गुजरने दिया जा रहा है। जिसके उपरांत कलेक्टर द्वारा विश्रामपुरी विकासखंड में टीकाकरण अभियान अंतर्गत टीकाकरण केंद्रों में जा कर टीकाकरण प्रक्रिया को देखा गया। इस दौरान वे मुंगबाड़ी टीकाकरण केंद्र में पहुंचे जहां पर नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त विकास खंड शिक्षा अधिकारी चेतन मण्डावी के अनुपस्थित पाए जाने पर उन्होंने इस संबंध में जानकारी ली। जिसमें टीकाकरण केंद्र के कर्मचारियों द्वारा नोडल अधिकारी के उपस्थित होने के आधे घण्टे पश्चात अन्यत्र कहीं जाने की जानकारी दी गई। जिस पर कलेक्टर ने इसे कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही एवं उदासीनता मानते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी चेतन के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कारण बताओ नोटिस पर तीन दिवसों के भीतर सन्तुष्टिकर जवाब ना प्राप्त होने पर इनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने केशकाल विकासखंड शिक्षा अधिकारी को दिया नोटिस

25 Apr 2021 03:56AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

1 मई से, 18 साल से ऊपर के सभी को-विन-वेबसाइट पर उन्नत बुकिंग के माध्यम से कोविड -19 के खिलाफ टीकाकरण प्राप्त करने के लिए योग्य माना जाएगा। पंजीकरण प्रक्रिया 28 अप्रैल से शुरू होगी। यह पहली बार है कि राज्य सरकारें और निजी अस्पताल स्वतंत्र रूप से टीकों की खरीद करेंगे और उन्हें प्रति खुराक एक निश्चित शुल्क पर प्रशासित करेंगे। अब तक, कोविशिल्ड, ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा एस्ट्राज़ेनेका के सहयोग से विकसित वैक्सीन और भारत में पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक के कोवाक्सिन द्वारा निर्मित होगा। बाद में, आयातित, पूरी तरह से उपयोग में आने वाले टीके खुले बाजार में भी उपलब्ध होंगे।

25 Apr 2021 03:09AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

दंतेवाड़ा / अब कोविड-19 संक्रमण को कम करने के लिए आगामी एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को भी टीका लगाना शुरू किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है कि यह टीका मुफ्त में लगाया जाएगा। फिलहाल इसके लिए आगामी 28 अप्रैल से पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक टीकाकरण के लिए सबसे पहले cowin.gov.in  की वेबसाइट पर जाकर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है। दर्ज मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड जेनरेट होगा। इस पासवर्ड को वेबसाइट पर लिखे ओटीपी बॉक्स में लिखने के बाद वेरिफाइ लिखकर ऑइकन पर क्लिक करना है। इससे यह वेरिफाई हो जाएगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन का पन्ना नजर आएगा, जहां अपनी जानकारी डालनी है और एक फोटो आइडी भी साझा करनी है। बताया गया है कि अगर पहले से शुगर, ब्लड प्रेशर, अस्थमा अथवा अन्य कोई बीमारी है तो, इसकी जानकारी विस्तार से देनी होगी। जब यह जानकारी पूरी हो जाए, तो रजिस्टर लिखे ऑइकन पर क्लिक करना है। जैसे ही रजिस्ट्रेशन पूरा होगा, कम्प्यूटर स्क्रीन पर अपना अकाउंट डिटेल नजर आएगा। इस पेज से अपनी अपाइंटमेंट डेट तय किया जा सकता है। 

25 Apr 2021 01:13AM,
by: Babuaa Desk