25 Sep 2022
कांग्रेस के एक नेता ने भारत जोड़ी यात्रा के दौरान एक लड़की के साथ राहुल गांधी की तस्वीर के बारे में उठाए जा रहे सवालों के बीच भाजपा नेता की आलोचना का जवाब दिया। मामला कुछ यूं था कि भाजपा नेता प्रीति गांधी ने राहुल गांधी की एक तस्वीर साझा की, जिसमें राहुल गांधी एक लड़की से मिल रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी के साथ यह क्या है? वह तस्वीरें लेने के लिए युवा लड़कियों को क्यों पकड़ते हैं? जवाब में तमिलनाडु के करूर शहर से कांग्रेस सांसद जोतिमणि ने अपने अंदाज में जवाब दिया है।
25 Sep 2022 01:23AM,by: Imran Khan
केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज फोन टैपिंग मामले में मुबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे को हिरासत में ले लिया है। पांडे को शनिवार को मुंबई के एक अदालत में पेश किया गया जहां कोर्ट ने उन्हें चार दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया। इससे पहले मुंबई पुलिस के पूर्व पुलिस कमिश्नर को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था।
25 Sep 2022 01:23AM,by: Imran Khan
तमिलाडु के कोयंबटूर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां, बिजली गुल होने की वजह से एक गर्भवती महिला की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। कोयंबटूर से 35 किलोमीटर दूर अन्नूर के निकट ऊथुपलायम की रहने वाली वनमती (22) को नौ सितंबर को जिले के अन्नूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने बताया कि अस्पताल में 21 सितंबर को जब चिकित्सक महिला की सर्जरी कर रहे थे तो अचानक बिजली चली गई। पुलिस के अनुसार जनरेटर के काम न करने से समस्या पैदा हुईं, और चिकित्सकों को मजबूरी में महिला को एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
25 Sep 2022 01:23AM,by: Imran Khan
राजस्थान के उदयपुर में तीन माह पहले हुए टेलर कन्हैयालाल तेली हत्याकांड के मामले में लापरवाही को सामने रखते हुए उदयपुर में उस वक्त तैनात 20 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों 16 सीसी व 17 सीसी के नोटिस जारी किए गए हैं। इसके बाद से ही पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। जिन लोगों को 16 सीसी के नोटिस दिए गए हैं, उन्हें जांच चलने तक ना ही प्रमोशन और ना ही फील्ड पोस्टिंग मिलेगी।
25 Sep 2022 01:23AM,by: Imran Khan
दिल्ली पुलिस ने उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके में एक व्यक्ति से कथित तौर पर 10 लाख रुपये की लूट और उसकी हत्या के मामले को सुलझाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान दिल्ली के सुंदर नगरी निवासी अकील (29) और उत्तर प्रदेश के अमरोहा निवासी अरिश (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उनके पास से दो देशी पिस्तौल, 6,31,000 रुपये नकद, चार जिंदा कारतूस और अपराध में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
25 Sep 2022 01:23AM,by: Imran Khan
दिल्ली की एक अदालत ने दुबई के जरिए ब्रिटेन की यात्रा करते हुए शर्तों का कथित तौर पर उल्लंघन के लिए प्रियंका गाधी के पति रॉबर्ट वाड्रा को जारी कारण बताओ नोटिस शनिवार को वापस ले लिया, लेकिन उन्हें भविष्य में सतर्क रहने की चेतावनी दी। इससे पहले अदालत ने 20 सितंबर को उनका यह बयान स्वीकार करने से इनकार कर दिया था कि उन्हें संयुक्त अरब अमीरात से होकर ब्रिटेन की यात्रा करते हुए चिकित्सा अनिवार्यता के कारण दुबई में रहने के लिए विवश होना पड़ा था। अदालत ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए पूछा था कि उनकी 25 लाख रुपए की सावधि जमा (एफडी) जब्त क्यों न कर ली जाए।
25 Sep 2022 01:23AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






