25 Sep 2022

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 27 सिंतबर से खेले जाने वाले रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज के खिलाड़ी यहां पहुंच चुके हैं। रविवार को रायपुर एयरपोर्ट में चार्टर्ड प्लेन से श्रीलंका लीजेंड्स और इंग्लैंड लीजेंड्स की टीमें आईं। इन टीमों के प्रमुख सितारे जयसूर्या और जीवन मेंडिस, इयान बेल एयरपोर्ट पर नजर आए। यहां से बसों के जरिए खिलाड़ियों को मेफेयर लेक रिजॉर्ट ले जाया गया है। रिजॉर्ट में फूलों की पंखुड़ियां छिड़ककर उनका स्वागत किया गया। अब 1 अक्टूबर तक टीमों का ठिकाना यही होगा। क्रिकेटर्स की डाइट के मुताबिक यहां वेज और नॉनवेज पकवानों को तैयार किया जाएगा। यहां खिलाड़ी जिम और गोल्फ कोर्स में गोल्फ का मजा भी लेंगे। श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाड़ी पहुंचे रायपुर

25 Sep 2022 02:21PM,
by: Imran Khan