25 Oct 2021

Generic placeholder image

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सोमवार शाम को आतंकवादियों ने काकपोरा इलाके की एक पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड से हमला कर दिया। हालांकि, इस हमले में किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है। सेना और पुलिस के जवानों ने इलाके की घेराबंदी करके सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। मालूम हो कि इन दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। उन्होंने पहले दिन आतंकियों से निपटने की योजनाओं पर लंबी बैठक की थी। चार घंटों तक चली बैठक में अमित शाह ने केंद्रीय एजेंसियों से साथ मिलकर काम करने के लिए कहा और आतंक पर आखिरी प्रहार करने की बात की। इसके अलावा, शाह ने जम्मू-कश्मीर के युवाओं से भी मुलाकात की और उन्हें संबोधित किया।

25 Oct 2021 02:03PM,
by: Naveen kumar sahu