25 Oct 2022
देश के कोने-कोने में दिवाली की रात लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े। इसके कारण देश के कई शहरों की हवाएं प्रदूषित हो गईं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दीपावाली की रात दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया। आनंद विहार में 377 एक्यूआई दर्ज किया गया, जिसे बहुत खराब श्रेणी माना जाता है। नोएडा के सेक्टर-116 में भी एक्यूआई 322 रहा। गुरुग्राम की बात करें तो रात नौ बजे यहां का AQI 346 था। सीपीसीबी के अनुसार, 301 और 400 के बीच एक्यूआई को बहुत खराब माना जाता है। ऐसी हवाओं के लंबे समय तक संपर्क में रहने कारण सांस की बीमारी हो सकती है।
25 Oct 2022 02:01AM,by: Imran Khan
लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री चुने गए ऋषि सुनक ने कहा है कि वे अपने साथी सांसदों का समर्थन पाने और नेता चुने जाने के बाद खुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं. वे इस जिम्मेदारी को विनम्रता से स्वीकार करते हैं. गौरतलब है कि भारतीय मूल के सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रचने जा रहे हैं. दीवाली के दिन पेनी मॉर्डंट के दौड़ से हटने की घोषणा के बाद सुनक को कंजरवेटिव पार्टी का निर्विरोध नेता चुन लिया गया.पूर्व वित्त मंत्री (42) को कंजरवेटिव पार्टी के 357 में से आधे से अधिक सांसदों का समर्थन मिला जबकि उन्हें जीत के लिए कम से कम 100 सांसदों के समर्थन की जरूरत थी. सांसदों की प्रभावशाली समिति 1922 के प्रमुख सर ग्राहम ब्रैडी ने नाम वापस लेने के आखिरी दिन स्थानीय समयानुसार दो बजे संसद परिसर में घोषणा की कि उन्हें केवल एक नामांकन मिला है, लिहाजा सुनक नेता बनने की दौड़ में विजयी रहे हैं.
25 Oct 2022 02:01AM,by: Imran Khan
दिवाली की रात साइक्लोन सितरंग के तूफान की चपेट में आने से बांग्लादेश में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी एएफपी ने आफादा मंत्रालय के प्रवक्ता निखिल सरकार के हवाले से बताया कि बरगुना, नारेल, सिराजगंज और द्वीपीय जिले भोला से मौतों की सूचना मिली है। वहीं, कॉक्स बाजार तट से हजारों की संख्या में लोगों और मवेशियों को सुरक्षित स्थान ले जाया गया है। दूसरी ओर आज इस चक्रवात के पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और मेघालय में कहर बरपाने की संभावना है। मंगलवार को मेघालय के चार जिलों में आज सभी शैक्षणिक संस्थानों की छुट्टी रहेगी।
25 Oct 2022 02:01AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





