26 Apr 2022
पिछले सत्र में गिरावट के बाद शुरुआती कारोबार में भारत में सोने की कीमतों में तेजी आई। एमसीएक्स पर सोने की कीमत 0.19% बढ़कर 51,489 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी 0.56% बढ़कर 65,480 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में, सोना 850 रुपये या 1.6% प्रति 10 ग्राम गिरकर लगभग एक महीने के निचले स्तर पर आ गया था, जबकि चांदी 1,500 रुपये या 2.25% प्रति किलोग्राम लुढ़क गई थी।
26 Apr 2022 06:04AM,by: Babuaa Desk
स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) के अनुसार, 2021 में भारत का सैन्य खर्च 76.6 बिलियन डॉलर के साथ दुनिया में तीसरा सबसे अधिक था। 2021 में पांच सबसे बड़े खर्च करने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, भारत, यूनाइटेड किंगडम और रूस थे। 2021 में अमेरिकी सैन्य खर्च 801 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जबकि चीन ने रक्षा पर 293 अरब डॉलर खर्च किए। भारत का सैन्य खर्च दुनिया में तीसरा सबसे अधिक
26 Apr 2022 06:02AM,by: Babuaa Desk
परसा कोल ब्लॉक को राज्य सरकार की मंजूरी मिलने के साथ ही हसदेव अरण्य के आदिवासियों के गांव-जंगलों के साथ अपने देव स्थानों को बचाने की चिंता बढ़ गई है। परसा खदान प्रभावित हरिहरपुर गांव में पिछले 55 दिनों से धरने पर बैठे आदिवासियों ने सोमवार को जंगल में बुढ़ादेव के स्थान पर जाकर गुहार लगाई।
26 Apr 2022 05:42AM,by: Imran Khan
राहुल गाँधी ने ट्वीट कर कहा कि न्यू इंडिया का न्यू नारा हैं, हर - घर बेरोज़गारी, घर - घर बेरोज़गारी। 75 सालों में मोदी जी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिनके ' Masterstrokes ' से 45 करोड़ से ज़्यादा लोग नौकरी पाने की उम्मीद ही छोड़ चुके हैं । 'हर-घर बेरोज़गारी, घर-घर बेरोज़गारी': राहुल गाँधी
26 Apr 2022 05:42AM,by: Naveen kumar sahu
महाराष्ट्र में सार्वजनिक जगहों पर हनुमान चालीसा पढ़े जाने को लेकर हुए विवाद के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि हनुमान चालीसा पढ़ना कोई समस्या नहीं है, लेकिन दादागिरी न करें। उन्होंने कहा, "अगर आप हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहते हैं तो घर आएं लेकिन अगर दादागिरी करेंगे तो बालासाहेब ने हमें सिखाया है कि दादागिरी को कैसे तोड़ा जाता है।"
26 Apr 2022 03:26AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



