26 Apr 2022
कई दिनों की उठापटक के बाद आखिरकार ट्विटर पर दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क का मालिकाना हक हो गया है। खबर है कि ट्विटर इंक ने इसे अरबपति एलन मस्क को 44 अरब डॉलर यानी 3,368 अरब रुपये में बेच दिया है। कंपनी बोर्ड ने इस संबंध में मंजूरी दे दी है। इस हिसाब से मस्क को ट्विटर के हर शेयर के लिए 54.20 डॉलर (4148 रुपये) चुकाने होंगे। ट्विटर के इंडिपेंडेंट बोर्ड के चेयरमैन ब्रेट टेलर ने सोमवार रात 12 बजे के बाद एक प्रेस रिलीज में मस्क के साथ हुई डील के बारे में जानकारी दी।
26 Apr 2022 12:40AM,by: Imran Khan
भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गनर्वर रघुराम राजन ने कहा है कि के केंद्रीय बैंक द्वारा महंगाई को काबू में करने के लिए ब्याज दरों को बढ़ाना ही होगा। इसे राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के रूप में नहीं देखना चाहिए। केंद्रीय बैंक को कभी न कभी यह काम करना ही होगा। राजनेताओं और नौकरशाहों को यह समझना जरूरी है कि नीतिगत दरों में बढ़ोतरी विदेशी निवेशकों को फायदा पहुंचाने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि महंगाई के खिलाफ लड़ाई कभी खत्म नहीं होती है। भारत में महंगाई की दरें बढ़ रही हैं। ऐसे में नीतिगत दरों को उसी तरह बढ़ाना होगा, जैसे पूरी दुनिया कर रही है।
26 Apr 2022 12:40AM,by: Imran Khan
हनुमान चालीसा विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि उनके घर पर हनुमान चालीसा पढ़ने में कोई समस्या नहीं है, लेकिन ‘दादागीरी’ बर्दाश्त नहीं की जाएगी. शिवसेना अध्यक्ष ठाकरे ने भाजपा का नाम लिये बगैर उस पर निशाना साधा और दावा किया कि उन्हें हिंदुत्व सिखाने वाले उस वक्त ‘चूहे के बिल’ में छिपे थे, जब बाबरी मस्जिद गिराई गयी थी. उद्धव ने कहा, ‘‘अगर आप मेरे घर पर ‘हनुमान चालीसा’ पढ़ना चाहते हैं, आइए. लेकिन सही तरीके से आइए.’’ बता दें कि निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा ने उद्धव के घर के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था. इस पर मचे बवाल के बीच दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी और अरेस्ट कर लिया गया था.
26 Apr 2022 12:40AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






