27 May 2021
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कोरोना संकट काल में समाजसेवी संस्था छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन द्वारा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए किए जा रहे सेवा भावी कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा और डॉ. निंदर सिंह चावला ने आज मुख्यमंत्री श्री बघेल को छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन के कार्यों की जानकारी दी। श्री कुलदीप जुनेजा ने बताया कि उन्होंने भी समाजसेवी संस्था छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन को जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए पूर्व में एक एम्बुलेंस वाहन उपलब्ध कराया है। इसी तरह उन्होंने और रायपुर के डॉ. निंदर सिंह चावला ने छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन को ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर्स और ऑक्सीजन सिलेण्डर्स उपलब्ध कराए हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज रायपुर के पंड़ित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में कोरोना से बचाव के लिए टीके की दूसरी डोज लगवाने के बाद जब वापस लौट रहे थे, तब श्री जुनेजा ने उन्हें संगठन के कार्यों के बारे में बताया और यह जानकारी दी कि डॉ. निंदर सिंह चावला द्वारा छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन को शवों को रखने के लिए दो फ्रीजर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ये फ्रीजर संगठन द्वारा लोगों को निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने डॉ. चावला और श्री जुनेजा द्वारा समाज सेवा के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। श्री जुनेजा और डॉ. चावला ने छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन के अध्यक्ष श्री दलजीत सिंह चावला को शव रखने के लिए दो फ्रीजर प्रदान किए। श्री जुनेजा ने यह भी बताया कि सिक्ख संगठन द्वारा गरीबों को निःशुल्क राशन और मरीजों को दवाईयां भी वितरित की जा रही हैं। इस अवसर पर संसदीस सचिव श्री विकास उपाध्याय, नगर निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन के श्री लवली अरोरा, श्री हरपाल भामरा, श्री हरकिशन राजपूत उपस्थित थे।
27 May 2021 01:13PM,by: Vikash Kumar
मंत्रालय ने सोशल मीडिया कंपनियों मसलन फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हॉट्सएप से नए डिजिटल नियमों के अनुपालन की स्थिति के बारे में तुरंत स्थिति रिपोर्ट देने को कहा. नए नियम बुधवार से प्रभावी हो गये हैं. इन कंपनियों ने मामले को लेकर ई-मेल के जरिये पूछे गए सवालों के जवाब नहीं दिए. ट्विटर ने आईटी मंत्रालय से अनुरोध किया कि वह कंपनी को नए दिशानिर्देश को लागू करने के लिए कम से कम तीन महीने के आगे बढ़ाने पर विचार करे.
27 May 2021 12:49PM,by: Vikash Kumar
देशभर में गांवों तक पहुंच रहे कोरोना-संक्रमण के अंदेशों के बीच अच्छी खबर यह है कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ के आधे करीब 10 हजार गांव पूरी तरह संक्रमण मुक्त हैं। इन गांवों तक या तो संक्रमण नही पहंुच पाया है, या फिर उन्हें संक्रमण से जल्द मुक्ति मिल चुकी है। वर्तमान में इन गांवों में एक भी संक्रमित व्यक्ति नही है। समय रहते छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गांवों तक संक्रमण की रोकथाम के लिए शुरु किए गए उपायों की वजह से यह संभव हो पाया है।
27 May 2021 11:01AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




