27 May 2021
रायपुर: बीजापुर जिले के उसूर ब्लाक के गांव तर्रेम में सड़क बन जाने के साथ ही वहां अब बिजली भी पहुंच गई है, जिससे गांव की गलियां और ग्रामीणों के घर रौशन हो गये हैं। निःशुल्क घरेलू बिजली कनेक्शन मिलने से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है और उन्होंने इसके लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार जताया है। तर्रेम के डुमनपारा के 32 घरों सहित आवासपारा एवं सरपंचपारा के 12 घरों में निःशुल्क बिजली कनेक्शन दिया जा चुका है।
27 May 2021 10:36AM,by: Thaneshwar sahu
रायगढ़ जिले के सनसनीखेज मामले में रायगढ़ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कड़ा एक्शन लिया। आपको बता दें कि 7 मई को बीएएमएस डॉक्टर द्वारा तहसीलदार बीएमओ और थाना प्रभारी कमल किशोर पटेल द्वारा डरा धमका कर क्लीनिक के खिलाफ कार्यवाही ना करने के बदले 3 लाख की रिश्वत ली थी। मामले की शिकायत होने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने इसके जांच के आदेश दिए थे और तत्काल लाइन अटैच कर दिया गया था। आज जांच पूरी होने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कार्रवाई करते हुए सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है।
27 May 2021 10:35AM,by: Vikash Kumar
ट्विटर भारत में अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है. हाल ही में ट्विटर ने अपने प्लेटफॉर्म पर डाली गयी कुछ पोस्ट को मैनुपुलेटेड मीडिया यानी तथ्यात्मक तौर पर गलत बताया था. दिल्ली पुलिस इस मामलें की जांच के संदर्भ में नोटिस देने के लिए सोमवार को ट्विटर के ऑफिस पहुंची थी. जिसके बाद कंपनी ने अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है. भारत में अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित ट्विटर
27 May 2021 10:12AM,by: Vikash Kumar
रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के पहले प्रधानमंत्री, भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि 27 मई पर उन्हें याद करते हुए नमन किया है। श्री बघेल ने पंडित नेहरू की 57वीं पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि पंडित नेहरू भारत भूमि के अनमोल रत्न थे, जिन्होंने देश की स्वाधीनता से लेकर इसके नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू जन-जन के प्रिय नेता रहे हैं। आज भी भारतवासियों के दिल-दिमाग में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की अमिट छाप अंकित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पं. नेहरू ने देश के विकास के लिए लोकतंत्र को अपना मूलमंत्र बनाया और भारत को एक मजबूत आधार दिया। सामाजिक अधोसंरचना से लेकर सड़क, बिजली, पानी, रेलवे, विमानन जैसी भौतिक अधोसंरचना के विकास के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। भिलाई स्टील प्लांट छत्तीसगढ़ को पं. नेहरू की अनुपम सौगात है। नेहरू जी एक विद्वान लेखक, चिंतक और विचारक भी थे, इसकी झलक उनकी किताब ‘विश्व इतिहास की झलक‘ और ‘भारत एक खोज‘ में मिलती है। मुख्यमंत्री ने पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर किया नमन
27 May 2021 10:04AM,by: Thaneshwar sahu
यूपी में बड़े फेरबदल की संभावना बन रही है. पिछले दिनों योगी सरकार और प्रदेश बीजेपी संगठन में फेरबदल की बात वायरल हुई थी. अब इस बात पर मुहर लगती दिख रही है. राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के मध्य प्रदेश दौरे के रद्द होने के बाद यह कयास लगाया जा रहा है कि यूपी सरकार के दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां शुरू हो गई हैं.गुरुवार शाम को उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी हो सकती है.
27 May 2021 10:04AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





