27 May 2023
पहलवान विनेश फोगट ने कहा कि अगर डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह नए संसद भवन के उद्घाटन में शामिल होते हैं, तो "पूरे देश को स्वत: ही संदेश मिल जाएगा।" उन्होंने कहा, "जो कोई भी बृजभूषण को बचाने की कोशिश कर रहा है, वह हमारे खिलाफ है। मुझे नहीं पता कि सरकार में आंतरिक रूप से क्या हो रहा है, लेकिन कोई उसे बचाने की कोशिश कर रहा है और यह सही नहीं है।" संसद के उद्घाटन में भूषण आए तो देश के लिए संदेश: विनेश
27 May 2023 06:26AM,by: Babuaa Desk
डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण सिंह ने विरोध करने वाले पहलवानों की आलोचना करते हुए कहा कि वे खालिस्तानियों की भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, "अब ये पहलवानों का आंदोलन नहीं रहा...बजरंग पुनिया ने कहा कि अगर उन्हें किसी के सामने सिर झुकाना आता है, तो उन्हें यह भी पता है कि किसी का सिर कैसे काटना है। यह कैसी भाषा है? आप किसका सिर काटना चाहते हैं?" ?" खालिस्तानी भाषा बोल रहे हैं प्रदर्शनकारी पहलवान: बृजभूषण
27 May 2023 06:26AM,by: Babuaa Desk
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के काफिले पर पश्चिम बंगाल के झारग्राम जिले में एक जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर हमला किया गया था। खबरों के मुताबिक, घटना के दौरान राज्य के मंत्री बीरबाहा हांसदा की कार में तोड़फोड़ की गई। हमला कथित तौर पर कुर्मी समुदाय के प्रदर्शनकारियों ने किया था।
27 May 2023 06:25AM,by: Babuaa Desk
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी फंडिंग मामले में जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के प्रमुख यासीन मलिक को मौत की सजा दिलाने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। एनआईए ने ट्रायल कोर्ट के समक्ष कश्मीरी अलगाववादी नेता के लिए मौत की सजा की मांग की थी, लेकिन इसे खारिज कर दिया गया था। मलिक को मई 2022 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
27 May 2023 06:25AM,by: Babuaa Desk
जीरम की 10वीं वर्षगांठ पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि जब तक जीरम के गुनाहगारों को सजा नहीं मिलती कांग्रेस शांत नहीं बैठेगी। भाजपा जीरम का सच सामने आने नहीं दे रही है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा डरती है जीरम का सच सामने आ जायेगा तो वह बेनकाब हो जायेगी। रमन सिंह से बड़ा क्रूर शासक आजाद भारत में आज तक नहीं हुआ। एक साथ विपक्ष के 31 नेताओं की हत्या हो गयी और तत्कालीन सरकार सच सामने आने देने से रोकने में पूरी ताकत लगा रखी थी। भाजपा के बड़े नेता जीरम की जांच को रोकने लगातार कोशिशें कर रहे उसमें साफ हो रहा जीरम के पीछे तत्कालीन भाजपा सरकार की भूमिका संदिग्ध है। रमन से बड़ा क्रूर शासक आजाद भारत में कोई नहीं हुआ - कांग्रेस
27 May 2023 05:13AM,by: Tikendra Sinha
दूध के सही दाम न मिलने से महासमुंद जिले के गोड़बहाल गांव में पशुपालन लगभग खत्म हो रहा था, लेकिन वहां के सरपंच व ग्रामीणों ने हार नहीं मानी। सरपंच श्री सादराम पटेल ने पहल कर पांच समिति बनाया, दूध से बनने वाले उत्पादों के लिए कुछ ग्रामीणों को ट्रेनिंग दिलायी और आज ये सभी पनीर, खोआ, दही, पेड़ा और राबड़ी को बेचकर अच्छी कमाई कर रहे है। पिथौरा में दुग्ध उत्पाद विक्रय केंद्र नाम से दुकान भी डाली है। गोड़बहाल गौठान में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) में दुग्ध प्रसंस्करण केंद्र स्थापित किया। इसके अलावा माटीकला, पेवर ब्लॉक के साथ महिला समूह वर्णित कम्पोस्ट के साथ ही स्थानीय बाज़ार की मांग अनुसार मसाले, पापड़, अचार, आदि सामग्रिया का उत्पादन कर अपनी आमदनी में अतिरिक्त इजाफा कर रही है।
27 May 2023 05:13AM,by: Tikendra Sinha
रायपुर जिले का बनचरौदा गौठान दस से अधिक अलग-अलग आजीविका गतिविधियों से लगभग 100 से ज्यादा महिलाओं को जोड़कर मल्टी टाॅस्किंग, मिनी रीपा के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है। आरंग विकासखण्ड के बनचरौदा गांव का गौठान पशुओं के सेहत का ध्यान रखने, नस्ल सुधार से लेकर गांव की 100 से ज्यादा महिलाओं के लिए दैनिक रोजगार उपलब्ध करा रहा है। इस गौठान में गांव के लगभग 700 पशुधनों का समय-समय पर टीकाकरण, नस्ल सुधार और टेगिंग का काम किया जा रहा है। पशुधन विकास विभाग पहले इसके लिए घर-घर जाता था। अब पशुओं के टीकाकरण, रोग-बीमारियों का ईलाज एक साथ एक जगह पर ही हो जा रहा है। इसके साथ ही बनचरौदा के गौठान में ग्यारह महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा कई आयमूलक गतिविधियां भी की जा रही है। 100 से अधिक महिलाएं इस गौठान में वर्मी खाद, मशरूम, नर्सरी और चारा उत्पादन, सब्जी बाड़ी, मुर्गी, मछली और बकरी पालन जैसे काम कर रही हैं। इन गतिविधियों से महिलाओं को अच्छा फायदा हो रहा है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने से परिवार का लालन-पालन आसानी से हो पा रहा है। मिनी-रीपा के रूप में तेजी से विकसित हो रहा बनचरौदा गौठान
27 May 2023 05:13AM,by: Tikendra Sinha
वर्षा ऋतु के मद्देनजर प्रदेश के 204 पहुंचविहीन इलाकों वाले जिलों की उचित मूल्य दुकानों में चार माह की राशन सामग्री का अग्रिम भण्डारण वर्षा के पूर्व कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा पहुंचविहीन इलाकों की उचित मूल्य दुकानों के लिए राशन सामग्री का आबंटन जारी कर दिया गया है। साथ ही सभी पहुंचविहीन केन्द्रों में चावल, नमक, शक्कर, गुड़ एवं चना का अग्रिम भण्डारण वर्षा के पूर्व करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही मध्यान्ह भोजन एवं पूरक पोषण आहार योजना की राशन सामग्री के अग्रिम भण्डारण हेतु भी निर्देश दिए है। विभाग द्वारा पहुंचविहीन केन्द्रों की उचित मूल्य दुकानों के लिए केरोसिन का भी आबंटन जारी कर दिया गया है, जिसका भण्डारण 31 मई तक करने के निर्देश दिए गए हैं।
27 May 2023 05:13AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









