27 May 2023
जल जीवन मिशन के संचालक द्वारा मेसर्स बंसल इंफ्रास्ट्रक्चर, रायपुर को राज्य के समस्त जिलों में जल जीवन मिशन से संबंधित सभी प्रकार के कार्यों के लिए ब्लैक लिस्ट किया गया है। साथ ही कोई निविदाकार यदि मेसर्स बंसल इन्फ्रास्ट्रक्चर के अनुभव प्रमाण पत्र का उपयोग ज्वाईंट वेंचर के रूप में करते हैं तो उन्हें भी अपात्र करने के निर्देश दिए गए हैं।
27 May 2023 05:12AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2023 के दौरान अब तक 12 लाख 27 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण किया जा चुका है, जो लक्ष्य के 75 प्रतिशत के करीब है। ज्ञातव्य है कि राज्य में चालू वर्ष के दौरान 16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता के संग्रहण का लक्ष्य रखा गया है। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में वनांचल के आदिवासी-वनवासियों द्वारा तेंदूपत्ता का संग्रहण कार्य तेजी से जारी है। तेन्दूपत्ता संग्रहण का कार्य जोरों पर
27 May 2023 05:12AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत के पहले प्रधानमंत्री, भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की 27 मई को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने नेहरू जी को याद करते हुए कहा है कि पंडित नेहरू ने विकास के लिए लोकतंत्र को अपना मूलमंत्र बनाया और भारत को एक मजबूत आधार दिया। देश के सामाजिक अधोसंरचना से लेकर भौतिक अधोसंरचना तक के विकास के लिए पंडित नेहरू के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी नीतियों के कारण देश में कृषि और उद्योग के विकास का एक नया युग शुरु हुआ। भिलाई स्टील प्लांट छत्तीसगढ़ को पंडित नेहरू की अनुपम सौगात है। मुख्यमंत्री ने पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
27 May 2023 05:12AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के साहित्य मनीषी, कुशल अध्यापक और सम्पादक श्री पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि मास्टरजी के नाम से जाने वाले बक्शी जी ने हिन्दी साहित्य की कई विधाओं को अपनाया और साहित्य जगत में अपना अलग स्थान बनाया। सरस्वती जैसी प्रसिद्ध साहित्यिक पत्रिका का भी उन्होंने संपादन किया। पाश्चात्य निबन्ध शैली, समालोचना और ललित निबन्धों की सुन्दर परम्परा के लिए वे विशेष रूप से जाने जाते हैं। छत्तीसगढ़ की माटी की सौंधी खुशबु उनके निराले कथा-शिल्प में हमेशा मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बक्शी जी अपनी रचनाओं के रूप में विचार मूल्यों की अमूल्य थाती सौंप गए हैं। कामना है उनके साहित्य परम्परा की अविरल धारा हमेशा छत्तीसगढ़ साहित्य को पोषित करती रहे।
27 May 2023 05:12AM,by: Tikendra Sinha
बीते साढ़े चार सालों में हमने छत्तीसगढ़ में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए ऐसी उद्योग नीति बनाई है जिसकी वजह से एनपीए की आशंका ही नहीं है। हमारे यहां सस्ती और पर्याप्त जमीन है। बिजली विपुल मात्रा में उपलब्ध है। सबसे अच्छा आयरन ओर और अन्य संसाधन हमारे यहां हैं। यहां के लोग मेहनतकश और ईमानदार हैं। सड़क नेटवर्क अच्छा है। देश के सभी शहरों से शानदार एयर कनेक्टिविटी है। इस लिहाज से निवेश की सबसे अच्छी संभावनाएं यहां हैं। इसके चलते बड़ी संख्या में बाहर से निवेश यहां हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यह बात नई दिल्ली के लीला होटल में आयोजित मिंट इंडिया पब्लिक पालिसी समिट में चर्चा के दौरान कही। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान पहले नक्सल हिंसा को लेकर थी। हमने तेज आर्थिक विकास के माध्यम से तथा छत्तीसगढ़ की सुंदरता और सांस्कृतिक समृद्धि को सामने लाकर इस पहचान को बदल दिया। हमने नक्सल इलाकों में विकास, विश्वास और सुरक्षा का वातावरण तैयार किया है। सभी वर्गों को बेहतर आय का अवसर प्रदान किया है जिससे छत्तीसगढ़ निवेश के लिए सबसे बेहतर जगहों में से एक बन गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के समय में छत्तीसगढ़ के किसानों को सबसे ज्यादा कीमत मिल रही है। पिछले साढ़े चार साल से तुलना करें तो दोगुनी धान खरीदी हुई है। मिलेट हम खरीद रहे हैं। पहले लोग गांव से शहर जाते थे अब शहर से गांव आ रहे हैं। अब शहरों की सुविधाएं गांव में मिल रही हैं। बुनियादी सारी सुविधाएं अब गांव में मिल रही है जिससे पलायन रूका है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में 44 प्रतिशत जंगल है। यहां लघु वनोपज होते हैं। पहले इसकी उचित कीमत नहीं मिलती थी। हमने उचित कीमत दिलाई। सीमार्ट के माध्यम से भी इसके वितरण की व्यवस्था कराई। वैल्यू एडीशन से अच्छा पैसा मिल रहा है। इससे आय में अच्छी वृद्धि हो रही है। इससे पलायन रूका है। टूरिज्म के हिसाब से देखें तो यहां जो नेचर है बेमिसाल है। चाहे बस्तर जाएं या सरगुजा जाएं, इतना खूबसूरत है कि वर्णन मुश्किल है।
27 May 2023 05:12AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





