27 Jul 2023

Generic placeholder image

राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। इसके अंतर्गत ग्रामीण कृषि, पशुपालन और उनके उत्पाद तथा अपशिष्ट पदार्थ का उपयोग स्थानीय स्तर पर कृषि एवं उस पर आधारित कार्यों में कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों में ग्रामीण पशुपालकों से 2 रुपए प्रति किलो गोबर और 4 रुपए प्रति लीटर की दर से गौमूत्र की खरीदी की जा रही है। जैविक खेती के लिए गोबर का उपयोग वर्मी खाद बनाने तथा गौमूत्र का उपयोग कीटनाशक दवाई ब्रह्मास्त्र और वृद्धिवर्धक जीवामृत बनाने में किया जा रहा है। राज्य की स्व-सहायता समूह की महिलाएं इससे लाभान्वित हो रही है।

27 Jul 2023 01:07AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

प्रदेश के गौठानों में पशु चिकित्सा की सुविधा और सृदुढ़ होगी। मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से गौठानों मे पशु चिकित्सा की सुविधा मिलेगी। इसका जल्द शुभारंभ किया जाएगा। पशुधन विकास मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने आज अपने निवास में मोबाइल पशु चिकित्सा ईकाई (मोबाईल वैटेनरी यूनिट) मोबाईल मेडिकल युनिट का अवलोकन किया। कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ कमलप्रीत सिंह ने भी इस मोबाईल यूनिट के संबंध मे जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। पशुधन विकास विभाग द्वारा 1962 टोल फ्री नंबर की जल्द शुरूआत की जाएगी। जिसमें पशुपालक सुबह 8 से शाम 4 बजे तक पशुओं की बीमारी के संबंध सलाह ले सकेंगे। इस नंबर पर उन्हे पशु चिकित्सक द्वारा सलाह और समीप के पशु चिकित्सालय के संबंध में जानकारी दी जाएगी। 

27 Jul 2023 01:07AM,
by: Tikendra Sinha