27 Oct 2022
यूक्रेन के साथ परमाणु युद्ध के खतरों के बीच रूस ने बैलिस्टिक मिसाइल को लॉन्च किया है. 'क्रेमलिन' ने कहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को मास्को के रणनीतिक प्रतिरोध बलों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया, जो परमाणु युद्ध के खतरों का जवाब देने के लिए तैनात रहता है. सरकारी टेलीविजन पर पुतिन को नियंत्रण कक्ष से अभ्यास की निगरानी करते हुए दिखाया गया है. वहीं 'क्रेमलिन' के बयान में कहा गया है कि अभ्यास में टीयू-95 लंबी दूरी के विमान भी शामिल किए गए हैं.
27 Oct 2022 01:16AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वो कर्ज से परेशान था। साहूकार भी पैसे लौटाने उस पर दबाव बना रहा था। इतना ही नहीं फसल भी अच्छी नहीं हुई। इस वजह से भी वह दुखी था। अब फांसी के फंदे पर लटकी हुई उसकी लाश मिली है। मामला पंडरापाठ चौकी क्षेत्र का है
27 Oct 2022 01:16AM,by: Imran Khan
असम के डिब्रूगढ़ में विदेशी कानून की कुछ धाराओं के उल्लंघन के मामले में स्वीडन के तीन पर्यटकों को गिरफ्तार किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बितुल चेतिया के मुताबिक नामरूप पुलिस स्टेशन के अंतर्गत घिनाई में आयोजित एक प्रार्थना व शांति सभा में तीनों पर्यटक वीजा पर भाग लेने आए थे। तीनों को अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें विदेशी कानून की कुछ धाराओं में दोषी पाया गया। अदालत ने जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को उनके प्रत्यर्पण की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। प्रार्थना सभा का आयोजन यूनाइटेड चर्च फोरम की ओर से किया गया था। चर्च के कार्यक्रम में भाग लिया, तीन स्वीडिश सैलानी गिरफ्तार
27 Oct 2022 01:16AM,by: Imran Khan
भारतीय नौसेना और ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया ने बुधवार को स्वदेशी ड्रोन तकनीक को बढ़ावा देने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत नौसेना के लिए ड्रोन, काउंटर-ड्रोन और संबंधित प्रौद्योगिकियों के स्वदेशी विकास, निर्माण और परीक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा। इस दिशा में नौसेना का प्रौद्योगिकी विकास एवं त्वरण सेल और ड्रोन फेडरेशन सहयोगात्मक रूप से काम करेंगे। स्वदेशी ड्रोन के तकनीकी विकास में नौसेना करेगी सहयोग
27 Oct 2022 01:16AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







