28 Jan 2021

Generic placeholder image

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा पुन्नी पर्व परम्परा के अनुरूप आज सवेरे जिला मुख्यालय कांकेर के पुराने बस स्टेण्ड में मुख्य मार्ग की दुकानों और घरों में जाकर छेरछेरा पुन्नी का दान मांगा। महिलाओं ने तिलक लगाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें चावल, लड्डू, फल भेंट किए। छेरछेरा पर्व पर मुख्यमंत्री को धान से तौला गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों को छेरछेरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई फसल के घर आने की खुशी में महादान का यह उत्सव पौष मास की पूर्णिमा को छेरछेरा पुन्नी तिहार के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छेरछेरा पुन्नी पर बच्चों, युवाओं, किसानों, मजदूरों और महिलाओं की टोली घर-घर जाकर छेरछेरा पुन्नी का दान मांगते हैं। इस पर्व में समानता का भाव प्रमुखता से उभर कर सामने आता है। धनी और गरीब व्यक्ति एक दूसरे के घर दान मांगने जाते हैं और दान में एकत्र धान, राशि और सामग्री गांवों में रचनात्मक कार्यों में लगाई जाती है।

28 Jan 2021 01:43PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

  रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर जिले के प्रवास के दौरान आज जिले के अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर उनका कुशल क्षेम पूछा और उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने विश्राम गृह कांकेर में प्रशासनिक, पुलिस और विभागीय अधिकारियों से पारिवारिक वातावरण से रुबरु चर्चा-करते हुए उनके घर-परिवार के बारे में पूछा। उन्हांेने अधिकारियों को छेरछेरा पुन्नी की बधाई दी तथा अच्छे कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि छेरछेरा पुन्नी से हमें अहंकार को त्यागने की शिक्षा मिलती है। परिचय का आरंभ कलेक्टर चन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक एमआर अहिरे से हुआ, इसके बाद अन्य अधिकारियों ने अपना परिचय देते हुए घर-परिवार के बारे मे अवगत कराया।

28 Jan 2021 01:43PM,
by: Thaneshwar sahu