28 Apr 2022

Generic placeholder image

रायपुर, - कृषि विभाग द्वारा आगामी खरीफ सीजन में फसलों की बुआई को लेकर लक्ष्य का निर्धारण कर दिया गया है। खरीफ सीजन 2022 में कुल 48 लाख 20 हजार हेक्टेयर में विभिन्न प्रकार फसलों की बुआई होगी, जो कि बीते खरीफ सीजन 2021 की तुलना में लगभग 55 हजार हेक्टेयर अधिक है। खरीफ सीजन 2022 के बुआई लक्ष्य निर्धारण में सबसे उल्लेखनीय बात यह है कि धान के रकबे में बीते खरीफ सीजन के तुलना में 5 लाख 35 हजार हेक्टेयर की कमी कर दी गई है, जबकि मक्का के रकबे में लगभग एक लाख हेक्टेयर तथा कोदो, कुटकी और रागी के रकबे में लगभग 66 हजार हेक्टेयर की बढ़ोत्तरी की गई है। धान के रकबे को घटाने के साथ ही कृषि विभाग ने दलहन-तिलहन एवं अन्य फसलों के बुआई रकबे में बीत साल की तुलना में लगभग पौने तीन लाख हेक्टेयर की बढ़ोत्तरी का लक्ष्य रखा है। 

28 Apr 2022 11:25AM,
by: Imran Khan