28 Apr 2022
रवि शंकर शुक्ल विश्व विधालय रायपुर के साथ पहली बार हुआ है, जब यहां के कुलपति और कुलसचिव की सरकारी गाड़ी जब्त की गई है। अब एसी, फर्नीचर यहां तक की कुर्सियां भी बिकेगी। दरअसल, किसानों की जमीन के मुआबजे के मामले में मंगलवार को रविवि की चल संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई की गई। इसमें अफसरों की गाड़ियों को कुर्क किया गया। जानकारों का कहना है कि मुआवजे के मामले में आगे भी कुर्की की कार्रवाई हो सकती है। इसे लेकर विवि में डर का माहौल है।
28 Apr 2022 06:55AM,by: Imran Khan
जम्मू-कश्मीर का मुगल रोड, जो जम्मू क्षेत्र के राजौरी और पुंछ जिलों को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से जोड़ता है, वाहनों के आवागमन के लिए फिर से खोल दिया गया। क्षेत्र में भारी हिमपात के कारण चार महीने से अधिक समय तक सड़क बंद रही। जम्मू के संभागीय आयुक्त ने सड़क को फिर से खोलने का आदेश दिया, जिसे मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग ने साफ कर दिया था।
28 Apr 2022 06:44AM,by: Babuaa Desk
कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि सरकार को स्पष्ट रूप से समान नागरिक संहिता की परिभाषा बतानी चाहिए। खुर्शीद ने कहा, "समान नागरिक संहिता की बात करते हुए सरकार ने कभी नहीं कहा कि वह हिंदू कोड भी लागू करेगी। किसी भी धर्म की अच्छी बातों को लागू करना चाहिए।" समान नागरिक संहिता की स्पष्ट परिभाषा बताए सरकार: सलमान खुर्शीद
28 Apr 2022 06:28AM,by: Naveen kumar sahu
कमेंटेटर हर्षा भोगले ने आईपीएल 2022 में विराट कोहली के खराब फॉर्म पर कहा कि, "सभी खिलाड़ी इस दौर से गुज़रते हैं लेकिन महान खिलाड़ी रास्ता खोज लेते हैं।" उन्होंने कहा, "विराट कोहली महान बने क्योंकि वह इस खेल को समझते हैं, वह एक खास तरह के खिलाड़ी हैं। इस समय बस उनका समर्थन करना जारी रखें, उन्हें अच्छा महसूस कराएं।"
28 Apr 2022 06:28AM,by: Naveen kumar sahu
AAP पार्टी के पदाधिकारी मिशन छत्तीसगढ़ को लेकर लगातार अपनी पैठ जमाने की कोशिशों में जुट गए हैं। इस बार पार्टी ने प्रदेश की दलित वर्ग को साधने की रणनीति बनाई है। यही वजह है कि गुरु घासीदास सेवादार संघ के बैनर तले AAP ने डोला यात्रा के बहाने रोड शो का आयोजन किया जा रहा है। इसमें गुरुवार को दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष राखी बिड़लान बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी और जनसभा भी करेंगी।
28 Apr 2022 06:05AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






