28 Jun 2021

Generic placeholder image

कोरोना काल की दूसरी लहर में संक्रमण दर में आई गिरावट के चलते महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में शालाओं को खोलने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए पूरी सावधानी और कोई गाइडलाइन के पालन की जिम्मेदारी भी महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश सरकार ने ली है। शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव ने छत्तीसगढ शासन से मांग की है कि 15 जुलाई से प्रदेश में पढ़ाई ऑफलाइन हो साथ ही संक्रमण रोकने के लिए शालाओं की भौगोलिक स्थिति के आधार पर कलस्टर बनाकर डॉक्टर्स नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति की जाए ताकि किसी भी संक्रमण को रोका जा सके। इस संबंध में शिवसेना का प्रतिनिधि मंडल शीघ्र ही शिक्षा मंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौपेगा।

28 Jun 2021 02:44PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

सोशल मीडिया के बेजा इस्तेमाल और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के मुद्दे पर चर्चा के लिए आईटी मामलों की संसदीय समिति ने फेसबुक और गूगल को समन जारी किया है। दोनों कंपनियों के प्रतिनिधियों को मंगलवार को पैनल के समक्ष पेश होने को कहा गया है ताकि इन मुद्दों पर चर्चा की जा सके। इन दोनों दिग्गज टेक कंपनियों को नए आईटी नियमों को लेकर ट्विटर के अधिकारियों से बातचीत के 10 दिन बाद समन जारी किया गया है। इस मीटिंग के दौरान यूजर्स की ओर से प्लेटफॉर्म पर अपलोड की जाने वाली सामग्री और भारत में लागू कानूनों को लागू करने को लेकर बात की जाएगी। इससे पहले ट्विटर की टीम ने संसदीय समिति से कहा था कि वह अपनी नीतियों का ही पालन करता है।

28 Jun 2021 02:02PM,
by: Vikash Kumar