28 Jul 2022
पीएम मोदी (PM Modi) आज यानी 28 जुलाई को पहले अपने गृह राज्य गुजरात और फिर तमिलनाडु का दौरा करेंगे। पीएमओ की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पीएम मोदी 44वें अंतरराष्ट्रीय शतरंज ओलंपियाड का उद्घाटन करने के लिए गुरुवार को चेन्नई पहुंचेंगे और 29 जुलाई को अन्ना विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।
28 Jul 2022 01:17AM,by: Imran Khan
पीएमओ से जारी बयान के अनुसार, इन परियोजनाओं से स्थानीय किसानों और दुग्ध उत्पादकों का सशक्तीकरण होगा और उनकी आय बढ़ेगी। साथ ही इससे क्षेत्र की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा। प्रधानमंत्री साबर डेयरी में लगभग 120 मिलियन टन प्रति दिन (एमटीपीडी) की क्षमता वाले पाउडर प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इस पूरी परियोजना की कुल लागत 300 करोड़ रुपये से अधिक है। पीएम मोदी साबर डेयरी में पाउडर प्लांट का उद्घाटन करेंगे
28 Jul 2022 01:17AM,by: Imran Khan
एनडीएमसी ने हर घर तिरंगा अभियान संबंधी प्र्रस्ताव को भी स्वीकृति दे दी। इसके तहत 13 से 15 अगस्त के बीच एनडीएमसी क्षेत्र को सजाया जाएगा। कनॉट प्लेस, एसपी मार्ग, शांति पथ, खान मार्केट, सफदरजंग फ्लाई ओवर, रंजीत सिंह फ्लाईओवर और बिजली के खंभों पर तिरंगे लगाए जाएंगे। अभियान के तहत 17 कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान को मिली स्वीकृति
28 Jul 2022 01:17AM,by: Imran Khan
पीएम मोदी की जुगलबंदी बच्चों के साथ भी अच्छी बैठती है। कई बार पीएम मोदी को बच्चों के साथ हंसते-खिलखिलाते देखा गया है। ऐसा ही कुछ बुधवार को संसद में देखने को मिला। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक आठ साल की बच्ची से मुलाकात इंटरनेट पर वायरल हो रही है। पीएम मोदी ने संसद में बीजेपी सांसद अनिल फिरोजिया की पांच साल की बेटी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच बड़ी मनोरंजक बातें हुईं। इस दौरान एक सवाल के जवाब को सुनकर तो खुद पीएम हंस पड़े।
28 Jul 2022 01:17AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







