28 Aug 2021

Generic placeholder image

रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के आनंद नगर स्थित कार्यालय में गुजरात विधानसभा से आये एक प्रतिनिधि मंडल, गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी के नेतृत्व में विधायकों के एक दल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य की साझा संस्कृति, लोकजीवन सहित संसदीय कार्यप्रणाली पर चर्चा हुई। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि आप सबके आगमन से हम सब गौरवांवित हुए हैं। निश्चत ही आप सबकी यह यात्रा हम सबको भी प्रेरित करने वाला होगा। यह दल एक भारत-श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत् गुजरात विधानसभा के 15 सदस्यों का दल 26 से 30 अगस्त तक छत्तीसगढ़ के प्रवास पर है। इस कार्यक्रम के तहत् विधायकों का दल विभिन्न प्रतिनिधियों से मुलाकात कर रहा है।

28 Aug 2021 10:03AM,
by: Imran Khan