28 Nov 2021

Generic placeholder image

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने एलान किया है कि रामायण, महाभारत और श्रीमद भगवद गीता पर शोध केंद्र स्थापित होगा। रविवार को फगवाड़ा के समीप गांव खाटी स्थित भगवान परशुराम की तपस्थली में नतमस्तक होने बाद समारोह को संबोधित करते हुए चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि इन तीनों रचनाओं पर शोध कामों को प्रोत्साहन देने के मकसद से विश्व स्तरीय शोध केंद्र स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रामायण, महाभारत और श्रीमद भगवद गीता सदियों से मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं, जिस करके शोध केंद्र के साथ इन ग्रंथों का संदेश भावी पीढ़ी तक असरदार ढंग से पहुंचाया जा सकेगा।  

28 Nov 2021 05:28PM,
by: Naveen kumar sahu