29 Sep 2023

Generic placeholder image

दूरदराज के गांवों के लोगों को पीने के लिए शुद्ध जल अब उनके घर में ही मिल रहा है। जल जीवन मिशन योजना के तहत कोरबा जिले के प्रत्येक ग्राम बसाहट के हर घर में नल कनेक्शन दिया जा रहा है। जिससे लोगों की पेयजल प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। कोरबा विकासखण्ड के ग्राम पंडरीपानी में ग्रामीणों को उनके घर तक पाइप लाइन बिछाकर नल कनेक्शन के द्वारा पेयजल उपलब्ध कराया गया है। इस व्यवस्था से गांव के सभी लोग बहुत खुश हैं। योजना से पूर्व पंडरीपानी गांव के लोग पीने के पानी के लिए पहले मुख्य रूप से हैंडपंप, कुंआ अदि पर निर्भर रहना पड़ता था हर घर में नल जल मिलने से ग्रामीणों में उत्साह है। लोगो मे जन जागरूकता लाने ग्राम सभा में जल सम्बंधित चर्चा व व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाने लगा। जिससे यहां के लोग में स्वच्छ पीने के पानी की शुद्धता एवं अच्छे स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता आई है। पुष्पांजलि को अब पानी लेने नहीं जाना पड़ता घर से बाहर

29 Sep 2023 12:52PM,
by: Tikendra Sinha