29 Sep 2023

Generic placeholder image

हिंदी साहित्य में मनुष्य के शरीर के अंगों के नामो में ह्रदय, विशुद्ध शब्द है।आम भाषा मे इसे "दिल" कहा जाता है। इस दिल के जतन के लिए  हर साल के 29 सितम्बर  को "विश्व ह्रदय दिवस" मनाया जाता है। जागरूकता वजह है। मनुष्य का दिल धड़कते रहे।उसका रक्त संचार सामान्य हो।  दिल की गति 120/ 80 बनी रहे। इसके अलावा स्वस्थ दिल के लिए जो जो मापदंड है वे खरे रहे।इस कारण आज "ह्रदय" लिखना भी कठिन है सो " अंतरराष्ट्रीय दिल दिवस" है।  ऐसा माना जाता है कि नशीली वस्तुओं के सेवन करने और अनुचित रुप से अनावश्यक चिंता करने से दिल पर असर पड़ता है। सलाना लगभग 16 लाख से अधिक व्यक्ति दिल के रुकने से इस दुनियां से चले जाते है। ये संख्या कम हो इसी कारण दिल का ख्याल रखने के लिए आज का दिन विशेष है। आज सभी इलेक्ट्रॉनिक औऱ प्रिंट मीडिया सहित सोशल प्लेटफार्म में दिल छाया हुआ है। दिल तो है दिल, दिल का एतबार कीजे..

29 Sep 2023 06:03AM,
by: Babuaa Desk