29 Nov 2020

Generic placeholder image

 भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनियों में से एक भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, नई दिल्ली ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक विज्ञापन जारी किया है। प्राधिकरण द्वारा वीरवार, 26 नवंबर 2020 को जारी भर्ती विज्ञापन (सं.05/2020) के अनुसार विभिन्न विभागों में जूनियर एग्जीक्यूटिव और मैनेजर के कुल 368 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये हैं। एएआई रिक्रूटमेंट 2020 के लिए इच्छुक उम्मीदवार प्राधिकरण की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध कराये जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद अप्लाई कर पाएंगे। एएआई जूनियर एग्जीक्यूटिव एवं मैनेजर भर्ती 2020-21 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 दिसंबर 2020 से शुरू होगी और उम्मीदवार 14 जनवरी 2021 तक आवेदन कर पाएंगे।

29 Nov 2020 08:10AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

 गोवा के मुख्यमंत्रीद प्रमोद सावंत ने कहा है कि गोवा में आने वाले सैलानियों के लिए कोविड-19 के परीक्षण एवं निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है और राज्य में घरेलू पर्यटन शत प्रतिशत बहाल हो गया है। सावंत ने यूनीवार्ता से यहां एक मुलाकात में कहा, गोवा में कोरोना निगेटिव रिपोर्ट आवश्यक नहीं है। पर्यटकों के आने पर केवल थर्मल जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में घरेलू पर्यटन अब तकरीबन कोविड पूर्व की स्थिति के बराबर आ गया है। गोवा के ज्यादातर होटलों में कमरे भरे हुए हैं। हालांकि राज्य सरकार सुनिश्चित कर रही है कि होटलों एवं पर्यटक स्थलों पर कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जाये। गोवा सरकार केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन कर रही है। सावंत ने बताया कि कोविड के कारण बुरी तरह से प्रभावित पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को सहायता के उद्देश्य से वाणिज्यिक एवं पर्यटन वाहनों पर लगने वाले कर में 50 प्रतिशत की छूट दी गयी है। हाल में बड़ी संख्या में सैलानियों के आने से पर्यटन में हुए नुकसान की काफी हद तक भरपायी हो रही है।

29 Nov 2020 08:09AM,
by: Thaneshwar sahu