29 Nov 2020

Generic placeholder image

आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढ़ा ने कहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा के मुख्यमंत्री हैं. भाजपा से सांठगांठ के साथ वे किसानों के आंदोलन को रोकने के लिए काम कर रहे हैं। आप विधायक ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर और मोदी जी मिलकर किसानों के आंदोलन को खत्म कराना चाहते हैं। कैप्टन अमरिंदर और पीएम मोदी की दोस्ती जगजाहिर है,रोजाना फोन पर बात और हर महीने मुलाकात लम्बे समय से चला आ रहा है। विधायक राघव चड्ढ़ा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर जिस भाजपा का साथ दे रहे हैं,उस भाजपा ने किसानों पर लाठी चलवाईआंसू गैस के गोले चलवाए उनके एक मंत्री ने किसानों को गुंडा कहा। आप विधायक ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर ने खुद क्यों नहीं किसानों के आंदोलन को लीड किया. अगर किसी राज्य का मुख्यमंत्री किसानों को लेकर दिल्ली आता, तो क्या भाजपा की मजाल थी कि आंसू गैस और वाटर कैनन चलवाती। कैप्टन अमरिंदर ने किसानों को लीड क्यों नहीं किया- राघव चड्ढ़ा

29 Nov 2020 12:27PM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

रायपुर : विवेक गुप्ता ने थाना गोलबाजार में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 27 नवंबर को यूनियन क्लब के सामने पहुंचा तब देखा एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार सडक पर बीच में खडी थी और प्रार्थी के काम्प्लेक्स में रहने वाले हासिम व गुड़िया से दो तीन लोग वाद विवाद झगडा कर रहे थे। प्रार्थी वहां पर बीच बचाव के लिए जाकर उन्हें लडाई करने से मना किया तो वे प्रार्थी को गाली गलौच करते हुये मारने लगे और हाथ से खींचकर धक्का देकर, पैर उठाकर जबरदस्ती स्विफ्ट कार में अंदर डाल दिये तथा अमलेश्वर में एक घर में ले गये उस घर में अंदर रखकर करीब प्रार्थी को हाथ मुक्का व हाथ में हैंड फाईटर लगाकर मारपीट किये एवं 50,000 रूपये की मांग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम की पेट्रोलिंग जो सायरन बजाते हुये जा रही थी एवं पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण आरोपियान प्रार्थी अपहृत को छोड़ कर फरार हो गये तथा प्रार्थी अपनी मां, बहन एवं भाई के साथ घर में वापस आ गया। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 115/20 धारा 365, 386, 392 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

29 Nov 2020 12:27PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के प्रतिनिधि मंडल ने अकादमी के अध्यक्ष के. पी. खाण्डे के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने 18 दिसंबर को अकादमी द्वारा आयोजित हो रहे गुरु घासीदास जयंती के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होने का आमंत्रण मुख्यमंत्री को दिया। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद दिया। प्रतिनिधिमंडल ने अकादमी द्वारा किए जा रहे विभिन्न आयोजनों के संबंध में एक ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, अकादमी के महासचिव डॉ. जे. आर. सोनी, महापौर परिषद के सदस्य श्री सुंदर जोगी सहित सर्वश्री अलख राम चतुर्वेदी, डी. एस. पात्रे, हीरा लाल साय, पप्पू बघेल, मनीष कोसरिया, अंजोर दास, आर. के. पाटले और रामधनी वर्मा शामिल थे।

29 Nov 2020 11:10AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर: नगरीय प्रशासन एवं विकास और श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के किसानों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। छत्तीसगढ़ की सरकार पूरी तरह से उनके साथ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश के किसानों को समृद्ध बनाने देश में सबसे अधिक समर्थन मूल्य में धान खरीदने की शुरूआत की गई । कोरोना के समय देश भर में जहाँ आर्थिक मंदी का दौर था ऐसे में सरकार ने राजीव गांधी योजना के माध्यम से किसानों के खाते में पैसे डाले। सरकार ने किसानों का कर्ज माफ भी किया और बिजली बिल हाफ भी किया है। सरकार हर समय किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने आरंग विधानसभा के अंतर्गत ग्राम मुनरेठी और बडगांव में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।  किसानों का कर्ज माफ और बिजली बिल हुआ है हाफ-डॉ.शिवकुमार डहरिया

29 Nov 2020 11:10AM,
by: Thaneshwar sahu