29 Nov 2020
बलरामपुर : कोविड-19 की विपरित परिस्थितियों में राज्य शासन ने शैक्षणिक संस्थाओं के बंद होने से शिक्षा अवरूद्ध न हो इसके लिए ‘‘पढ़ई तुहंर दुआर’’ आनलाईन तथा मोहल्ला क्लास जैसी आफलाईन वैकल्पिक व्यवस्था प्रारंभ की है। ‘‘पढ़ई तुहंर दुआर’’ योजना बच्चों में शिक्षा की अलख बनाये रखने में कारगर साबित हुई है। कोविड-19 की चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में जिले के कलेक्टर श्याम धावड़े के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी बी.एक्का के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में तथा शिक्षकों के संयुक्त प्रयास से जिले में शिक्षा का अविरल धारा लगातार प्रवाहित हो रही है। पढ़ई तुहंर दुआर को साकार करने में सुदूर अंचल के दो दिव्यांग शिक्षकों के द्वारा लगातार मोहल्ला क्लास संचालित कर अनुकरणीय प्रयास किया गया है। एक ओर जहां विकासखण्ड कुसमी में प्राथमिक शाला टाटीझरिया में पदस्थ दिव्यांग शिक्षक सुरेन्द्र गुप्ता के द्वारा लगातार मोहल्ला क्लास लेकर बच्चों की पढ़ाई की तारतम्यता बनाये रखे हुए हैं। वहीं विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के माध्यमिक शाला मेघुली के शिवकुमार रवि भी पैर से दिव्यांग होते हुए भी बच्चों को जोड़कर मोहल्ला क्लास संचालित कर रहे हंै। ऐसे शिक्षकों के जजबा व जुनून से जिले के बच्चे प्रतिदिन लगातार पढ़ाई से जुड़े हुए है। न रूकेगी पढ़ाई की तारतम्यता, न थमेगी शिक्षा की रौशनी
29 Nov 2020 03:02AM,by: Thaneshwar sahu
राजनांदगांव : एक्सटेंशन रिफॉम्र्स आत्मा योजना अंतर्गत जिले के सभी विकासखंड के गठन ग्रामों में कृषक समूहों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें वर्मी कंपोस्ट उत्पादन की उन्नत तकनीकों से कृषक समूह को रूबरू कराया जा रहा है। जिन गौठान के वर्मी टांका में केंचुआ नहीं है महिला कृषक समूह को केंचुआ भी प्रदान किया जा रहा है। अब तक जिले में लगभग 750 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन किया जा चुका है, जिसका का विक्रय सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से किया जा रहा है। जिसका सीधा लाभ कृषक एवं महिला समूह को मिल रहा है। विभागीय योजनाओं अंतर्गत किए जा रहे प्रदर्शन में समूह द्वारा उत्पादित वर्मी कंपोस्ट खाद का उपयोग किया जा रहा है। आत्मा योजना अंतर्गत 668 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट विभाग के फसल प्रदर्शन कार्यक्रम में उपयोग किया जा रहा है। कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा के मार्गदर्शन में वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन के लिए स्वसहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। उप संचालक कृषि जीएस धुर्वे द्वारा टीम का गठन किया गया है। टीम में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, एटीएम, बीटीएम आदि गौठान में जाकर महिला समूह को प्रशिक्षित कर रहे हैं एवं तकनीकी जानकारी प्रदान कर रहे हैं। गौठान में मल्टी एक्टिविटी को बढ़ावा देने हेतु समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषक वर्मी कंपोस्ट उत्पादन के साथ-साथ वर्मी वाश भी तैयार कर रहे हैं। जैविक कीटनाशकों का निर्माण, बीज उपचार का भी निर्माण समूह के माध्यम से किया जा रहा है। विकासखंडों में कृषि समूह एवं खाद्य सुरक्षा समूह तैयार किया जा रहा है साथ ही मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए किसानों को रबी फसल की बुवाई, बीज उपचार तथा खरीफ फसल की कटाई संबंधित सावधानियों के संबंध में किसानों को सलाह दी जा रही है। उप संचालक कृषि द्वारा किसानों को फसल कटाई के उपरांत रबी फसलों की तैयारी के संबंध में उन्नत बीज के उपयोग, कतार विधि, बीज उपचार फसल अवशेष प्रबंधन, वेस्ट डी कंपोजर के उपयोग की जानकारी दी जा रही है। कृषि विभाग द्वारा कृषकों से निरंतर अपील की जा रही है कि पैरा दान करें, पराली को ना जलाएं और वेस्ट डी कंपोजर का उपयोग कर फसल अवशेष का प्रबंधन करें। जिले में जैविक खादों का उपयोग विशेषकर गौठान से उत्पादन होने वाले वर्मी कंपोस्ट का उपयोग बढ़ा है, जिससे किसान आर्थिक रूप से लाभान्वित हो रहे हैं। किसानों को अधिक जानकारी के लिए क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह भी दी जा रही है।
29 Nov 2020 03:02AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए 6 महीनों में 6 असाइनमेंट जारी करने का निर्णय लिया है। यह असाइनमेंट छात्र घर से लिखकर अपनी शालाओं में जमा करेंगे। इसका मूल्याकन संबंधित शालाओं द्वारा करवाकर प्राप्तांक मण्डल के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
29 Nov 2020 03:02AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 29 नवम्बर को जांजगीर-चांपा जिले स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिवरीनारायण के दौरे पर रहेंगे। बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड से दोपहर 12.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 1.00 बजे शिवरीनारायण पहुंचेंगे और वहां मंदिर में दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 2.00 बजे महंत लालदास महाविद्यालय परिसर में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे और अपरान्ह 3.10 बजे मेला ग्राउंड पहुंचकर राम वन गमन पथ परियोजना का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.00 बजे रायपुर लौट आएंगे।
29 Nov 2020 03:02AM,by: Thaneshwar sahu
महामारी के दौर में कोरोना वैक्सीन को संजीवनी कहा जा रहा है,लेकिन क्या संजीवनी आने के बाद पूरी दुनिया को कोरोना से मुक्ति मिल जाएगी। क्या मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की बाध्यता खत्म हो जाएगी।क्या वैक्सीन का कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा? ये ऐसे सवाल हैं जिसका जवाब जानना जरूरी है। वैक्सीन लगने से वातवरण में मौजूद वायरस खत्म नहीं होंगे। वैक्सीन सिर्फ वायरस से आपका बचाव करेगी और अभी तक किसी भी वैक्सीन ने वायरस से सौ फीसदी बचाव का दावा नहीं किया है। ना ही ये बताया है कि वैक्सीन का असर कब तक रहेगा ऐसे में वैक्सीन के बाद भी मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना सभी के लिए जरूरी होगा। क्या वैक्सीन लगने के बाद कोरोना नहीं होगा ?
29 Nov 2020 03:02AM,by: Imran Khan
आम आदमी तक वैक्सीन पहुंचने में अभी करीब-करीब पांच से छह महीने का वक्त लग जाएगा। क्योंकि अभी तक जितनी भी वैक्सीन तीसरे चरण के ट्रायल में सफल हुईं हैं उन सभी का मास प्रोडक्शन अगले साल ही शुरू होने की उम्मीद है।हालांकि मोदी सरकार ने अभी से राज्यों को वैक्सीन के लिए कोल्ड स्टोरेज चेन स्थापित करने के लिए कहा है। सभी लोगों को कब मिलेगी वैक्सीन?
29 Nov 2020 03:02AM,by: Imran Khan
सही समय पर दोनों डोज लगाने के लिए मंत्रालय ने कोरोना वैक्सीन इंटेलीजेंस नेटवर्क तैयार किया है।ये 2015 में शुरू किए गए इलेक्ट्रानिक वैक्सीन इंटेलीजेंस नेटवर्क का बदला हुआ स्वरूप है। करोड़ों बच्चों तक बिना किसी रुकावट के वैक्सीन पहुंचाने में ये सिस्टम बहुत कारगर साबित हुआ है।इसके जरिए पहली डोज दिए जाने के बाद, दूसरी डोज के लिए SMS भेजा जाएगा। जब टीकाकरण पूरा हो जाएगा तो डिजिटल QR आधारित एक सर्टिफिकेट भी जेनरेट होगा। ये सर्टिफिकेट वैक्सीन लगने का सबूत होगा। टीकाकरण की मॉनिटरिंग कैसे होगी ?
29 Nov 2020 03:02AM,by: Imran Khan
अभी तक जितनी भी वैक्सीन फाइनल स्टेज में पहुंची हैं, सभी के दो डोज लगाए गए हैं।इसलिए माना जा रहा है कि कोरोना वैक्सीन के लिए दो डोज जरूरी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय भी जिस तरह से वैक्सीन की तैयारी कर रहा है। उससे भी ये अंदाजा लगाया जा रहा कि वैक्सीन की दो डोज जरूरी होंगे। कोरोना वैक्सीन के कितने डोज जरूरी?
29 Nov 2020 03:02AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




