30 Mar 2021
गोवा से कांग्रेस के लोकसभा सदस्य फ्रांसिस सरदिन्हा ने सोमवार को आरोप लगाया कि पार्टी की प्रदेश इकाई प्रमुख गिरीश चोडणकर पार्टी को कमजोर कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को चोडणकर को बदलने की जरूरत है। हालांकि, इस पर चोडणकर की फिलहाल प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।
30 Mar 2021 04:34AM,by: Imran Khan
चीन ने कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच हाल ही में बातचीत होने की तत्परता से को लेकर वह खुश है।साथ ही,उसने संकेत दिया कि क्षेत्रीय शांति, स्थिरता एवं विकास की दिशा में और अधिक सकारात्मक ऊर्जा लगाने के लिए वह इस्लामाबाद के साथ मिलकर काम करना चाहता है। चीन ने कहा - पाकिस्तान और भारत के बीच बातचीत होने पर हमें खुशी
30 Mar 2021 04:34AM,by: Imran Khan
केरल में सत्तारूढ़ वाम सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा की अगुवाई वाले राजग और राज्य में सत्तारूढ़ एलडीएफ सरकार के बीच कुछ गठजोड़ लगता है जिसके कारण मुख्यमंत्री, उनके तीन कैबिनेट सहयोगियों और विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ सोने की तस्करी के मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
30 Mar 2021 04:02AM,by: Imran Khan
देश में कोरोना टीकाकरण के बावजूद संक्रमण के मामले कम नहीं हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में 68,020 नए मामले आए हैं जिनमें से 84.5 फीसदी मामले आठ राज्यों से हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 31,643 नए मामले सामने आए जो कि सबसे अधिक हैं और 102 लोगों की मौत भी हुई। इसके अलावा कर्नाटक में 2792 नए मामले आए, पंजाब में 2870, मध्य प्रदेश में 2323, गुजरात में 2270, छत्तीसगढ़ में 2153, तमिलनाडु में 2279 ,केरल में 1549 और नए मामले सामने आए हैं।
30 Mar 2021 03:36AM,by: Imran Khan
कोविड टास्क फोर्स ने कोरोना पर रोक लगाने के लिए राज्य में लॉकडाउन की सिफारिश की है। इसके बाद सीएम उद्धव ठाकरे ने भी कड़ा संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं इसलिए लॉकडाउन पर विचार करना पड़ सकता है। इसे लेकर अब सरकार में दो सुर सुनाई पड़ रहे हैं।
30 Mar 2021 02:58AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









