30 Jul 2021
पेगासस जासूसी मामले को लेकर अभी विवाद खत्म होता नहीं दिख रहा है। अब 500 से ज्यादा लोगों और संगठनों ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को चिट्ठी लिख इस मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 500 से ज्यादा लोगों और ग्रुप ने सीजेआई एनवी रमन्ना से इजारयली फर्म एनएसओ से पेगास स्पाइवेयर की खरीदारी पर तुरंत रोक लगाने का आग्रह भी किया है।
30 Jul 2021 01:14AM,by: Vikash Kumar
त्रिपुरा के होटल में नजरबंद चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की I-PAC टीम के 23 सदस्यों को कोर्ट ने बिना शर्त रिहाई का आदेश दिया। कोर्ट ने पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की ओर से मामले में दायर की गई दलील को भी खारिज कर दिया। बता दें कि प्रशांत किशोर की टीम के 23 लोगों के खिलाफ त्रिपुरा में डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी और उन्हें अगरतला के एक होटल में नजरबंद कर दिया गया था।
30 Jul 2021 01:14AM,by: Vikash Kumar
उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में यूपीवासियों को राज्य सरकार की ओर से मूलभूत सुविधाओं में राहत की उम्मीद है. वहीं, राज्य सरकार की ओर से भी गुरुवार को ऐसी ही एक घोषणा की गई है. प्रदेश की जनता के लिए इस बीच अच्छी खबर यह आई है कि इस बार बिजली की दरें नहीं बढ़ाई जाएंगी. दरअसल, राज्य विद्युत नियामक आयोग ने टैरिफ ऑर्डर जारी क र दिया है।
30 Jul 2021 01:14AM,by: Vikash Kumar
बीते साल जनवरी में रिलीज हुई नेटफ्लिक्स की फिल्म 'घोस्ट स्टोरीज' में एक सीन को लेकर शिकायत दर्ज करवाई गई है। बीते साल जनवरी में रिलीज हुई अनुराग कश्यप की शॉर्ट फिल्मों के संकलन घोस्ट स्टोरीज में एक्ट्रेस शोभिता धूलिपला के एक सीन पर आपत्ति दर्ज करवाई गई है। इस सीन में एक्ट्रेस मिसकैरेज के बाद भ्रूण को खाती हुई नजर आती हैं। शिकायत में कहा गया है कि इस सीन की कहानी के हिसाब से कोई जरूरत नहीं थी। अगर मेकर्स ये सीन रखना भी चाहते थे तो उन्हें महिलाओं को चेतावनी देनी चाहिए थी।
30 Jul 2021 01:13AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


