30 Sep 2023
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने राष्ट्रीय जनता दल से पूछा कि क्या उसने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में ओबीसी के सशक्तिकरण के लिए कोई प्रयास किया है, क्योंकि उनकी पार्टी नेता ने महिला आरक्षण विधेयक पर एक विवादास्पद टिप्पणी की थी। क्या आपने ओबीसी को सशक्त बनाने का प्रयास किया?: भाजपा
30 Sep 2023 03:13PM,by: Tikendra Sinha
शिवसेना उद्धव गुट से विधायक और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत उद्योग मंत्री उदय सामंत और महाराष्ट्र असेंबली स्पीकर राहुल नार्वेकर के तीन विदेश दौरे पर सवाल खड़े किए। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के विदेश दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि अवैध मुख्यमंत्री लंदन जाने वाले थे। मैंने जैसे सवाल खड़ा किया, तो सीएम ने अपना दौरा रद्द कर दिया। उनके जाने का कोई एजेंडा नहीं था, इसलिए रद्द किया। उनका विदेश दौरा जनता के पैसों का नुकसान करना था। शिंदे और मंत्रियों के विदेश दौरे पर आदित्य ठाकरे ने उठाए सवाल
30 Sep 2023 03:13PM,by: Tikendra Sinha
समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि केंद्र सरकार से देश का हर समुदाय तंग आ चुका है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस वाले हिंदू-मुस्लिम के बीच में आग लगाकर देश की शांति व्यवस्था को खत्म कर रहे हैं। केंद्र सरकार से देश का हर समुदाय तंग आ चुका हैं- सपा सांसद
30 Sep 2023 03:13PM,by: Tikendra Sinha
बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने ब्लॉक मुख्यालय भैरमगढ़ में धाकड़ समाज, कलार समाज और यादव समाज के सामाजिक भवनों का लोकार्पण किया है। अब नये भवनों में धाकड़ समाज, कलार समाज और यादव समाज के लोग अपने समाज की गतिविधियों को संचालन सुचारू रूप से कर सकेंगे। समाज के लोग लंबे समय से सामाजिक भवनों की माँग कर रहे थे। इन भवनों को दस-दस लाख रुपयों की लागत से निर्माण किया गया है। इस अवसर पर विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि “प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की सोच के अनुसार प्रत्येक समाज के लिए समाज का अपना सर्वसुविधा युक्त सामाजिक भवन दिया जा रहा है जिससे कि वे अपने सामाजिक गतिविधियों का संचालन सुचारू रूप से कर सके इसी सोच के अनुसार जिले के सभी समाज के लोगों के लिए सामाजिक भवनों का निर्माण किया जा रहा है।” लोकार्पण के अवसर पर धाकड़ समाज, कलार समाज और यादव समाज के लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक विक्रम मंडावी का आभार जताया है। इस दौरान ज़िला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप, मंडी उपाध्यक्ष व धाकड समाज के अध्यक्ष नकुल ठाकुर, जनपद अध्यक्ष दशरथ कुंजाम, उपाध्यक्ष सहदेव नेगी, महामंत्री सुखदेव नाग, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लच्छु मोडियाम, मनधर नाग, जगदेव यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
30 Sep 2023 03:13PM,by: Alanga rao
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









