30 Sep 2023
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में विभिन्न विधानसभा क्षेत्र के हरदिया साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन एवं रायपुर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा भी मौजूद थे।
30 Sep 2023 05:08AM,by: Tikendra Sinha
जनसंपर्क संचालनालय में पदस्थ लेखापाल श्री जाहिद मिर्जा के आज अधिवार्षिकी पूर्ण होने पर विभाग द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर आयोजित विदाई समारोह में जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक श्री जे.एल. दरियो, श्री उमेश मिश्रा, श्री संजीव तिवारी, संयुक्त संचालक श्री पंकज गुप्ता, श्रीमती हर्षा पौराणिक, श्री डी.एस. कुशराम, श्री पवन गुप्ता सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री मिर्जा को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ, सुदीर्घ, सुखमय जीवन की कामना की। जनसंपर्क विभाग के लेखापाल जाहिद मिर्जा सेवानिवृत्त
30 Sep 2023 05:08AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में रायपुर प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को केबिनेट की बैठक में पत्रकार हित मे किये गए फैसलों के लिए पुष्प गुच्छ भेंट कर आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधमंडल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
30 Sep 2023 05:08AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में सिक्ख समाज छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल में 01 अक्टूबर को सिक्ख समाज द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय सिक्ख सम्मेलन में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आमंत्रण के लिए सिक्ख समाज को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री को सिक्ख सम्मेलन में शामिल होने मिला आमंत्रण
30 Sep 2023 05:07AM,by: Tikendra Sinha
मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक के क्लस्टर विकास निधि और राष्ट्रीय आवास बैंक की शहरी अधोसंरचना विकास निधि के अंतर्गत राज्य शासन के विभिन्न विभागों के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं के स्वीकृत एवं प्रस्तावित कार्यों हेतु गठित हाई पावर कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में योजनांतर्गत विभिन्न कार्यों के प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में वित्त विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद भी मौजूद थे।
30 Sep 2023 05:07AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ के परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज बेमेतरा जिले के नवनिर्मित ज़िला परिवहन कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने नया कार्यालय भवन मिलने पर अधिकारियों और जिले वासियों को बधाई दी। लोकार्पण के अवसर पर विधायक श्री आशीष छाबड़ा, कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
30 Sep 2023 05:07AM,by: Tikendra Sinha
बीजापुर– नक्सल प्रभाव से बंद पुनः संचालित शालाओं में सोलर सिस्टम, स्मार्ट टीवी के माध्यम से किया जा रहा अध्यापन का काम।- बीजापुर जिले में सलवा जुडूम के दंश के बाद बंद 199 स्कूलों को प्रशासन ने खुलवाया है। शिक्षादूतों कि नियुक्ति कराकर अंदरूनी स्कूलों में अध्यापन कार्य कराकर शिक्षा की अलख जगाई जा रही है। उन स्कूलों में जिला प्रशासन और जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में सोलर सिस्टम लगाकर स्मार्ट TV के जरिये देश दुनिया से अंदरूनी स्कूलों के आदिवासी बच्चों को अवगत कराया जा रहा है। सोलर सिस्टम लगाना कोई आसान कार्य नही था। बारिश बाधा बनी बावजूद जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में सोलर सिस्टम लगाकर शिक्षा प्रारंभ किया गया है। ग्रामीणों का भी मिल रहा सहयोग, मल्लेपल्ली, पुसकोन्टा, टेकमेटला, गलगम सहित उसूर विकासखंड के पुनः संचालित शालाओं में सोलर सिस्टम लगाया गया है। बच्चे अब टीवी स्क्रीन पर देश दुनिया की जानकारी ले रहे हैं। और सोलर सिस्टम के माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी बी आर बघेल ने बताया कि जिन पुनः संचालित स्कूलों में सोलर सिस्टम लगाया गया है वहां तक पहुंचना कठिन था। कलेक्टर सर के मार्गदर्शन में हमने उन शालाओं तक पहुंचकर सोलर सिस्टम स्थापित कराकर टीवी स्क्रीन से बच्चों को विद्या अध्ययन करा रहे हैं। बारिश के बीच नदी नालों को पार करके सोलर सिस्टम, स्मार्ट टीवी लगाने की चुनौती को पूरा किया गया है।
30 Sep 2023 01:07AM,by: Alanga rao
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









